न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक दर्जन से अधिक माओवादियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में माओवादी कमांडर साईनाथ और सीनू के भी मारे जाने की ख़बर है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली जिले के इटापल्ली क्षेत्र के बोरीया इलाके में हुई मुठभेड़ मे 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में माओवादियों के जमावड़े की सूचना के बाद फोर्स ने एनकाउंटर में नक्सलियों को ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
loading...

एक टिप्पणी भेजें