दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की बोर्ड परीक्षा में जिले में गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्कूल प्रबंधन ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 12वीं का प्रश्न पत्र बांट दिया। इतना ही नहीं छात्रों ने बिना पढ़े पेपर भी हल कर दिया। मामले का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला कुआकोण्डा ब्लाक का है।
जानकारी के मुताबिक नकुलनार के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10वीं और 12वीं कक्षा की ओपन परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को 10वीं का अंग्रेजी पेपर था, लेकिन प्रबंधन की लापरवाही से विद्यार्थियों को 19 अप्रैल को होने वाली 12वीं कक्षा की अंग्रेजी का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। मजे की बात यह है कि परीक्षार्थियों ने इसे हल कर जमा भी कर दिया।
Read More : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जांगला दौरे की यह तस्वीर बटोर रही सुर्खियां, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल... जानिए क्या है वजह
दूसरे दिन मंगलवार को लीक प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मामले की गंभीरता के मद्देनजर कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश डीईओ डी समैया को दिए हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को कुआकोण्डा पहुंच मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read More : ...जब पीएम मोदी और सीएम रमन सिंह ने की सविता के ई-रिक्शा की सवारी, जानिए रिक्शा में किस बात की हुई चर्चा !
Read More : ...जब पीएम मोदी और सीएम रमन सिंह ने की सविता के ई-रिक्शा की सवारी, जानिए रिक्शा में किस बात की हुई चर्चा !
loading...

एक टिप्पणी भेजें