दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर गुजरता है। इसी लिहाज से चुनावी साल में सियासी दलों ने बस्तर को साधने की तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी 14 तारीख को पीएम नरेन्द्र मोदी दक्षिण बस्तर के बीजापुर जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां आयुष्मान योजना की शुरूआत के साथ ही कई विकास योजनाओं की सौगात भी क्षेत्रवासियों को देंगे।
Read More : जिस 'कड़कनाथ' को लेकर छिड़ी थी दो राज्यों में जंग, उस पर अब नहीं रहा छत्तीसगढ़ का अधिकार... मध्यप्रदेश को मिला GI टैग
दरअसल, सभी राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियों के केन्द्र में बस्तर खास तौर पर है। इसी के इर्द-गिर्द रणनीति भी बनाई जा रही है। सूबे के मुखिया डॉ. रमन सिंह लोक सुराज का आगाज इसी बस्तर से कर चुके हैं। भाजपा का संगठन भी जनसंपर्क यात्रा के बहाने मतदाताओं की नब्ज टटोलने की कोशिश में लगा है। वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस बस्तर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जन अधिकार रैली का आयोजन कर चुकी है, जिसमें पार्टी के छग प्रभारी पीएल पुनिया समेत आला नेता शिरकत कर चुके हैं।
ऐसे में भला छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कहां चूकने वाले थे। प्रदेश की राजनीति में तीसरी शक्ति के रूप में उभर रही उनकी पार्टी ने भी बस्तर में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पहले चरण में जूनियर जोगी बस्तर के गीदम, किलेपाल और बीजापुर में चुनावी सभा कर चुके हैं। अब बारी पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी की है। बुधवार को वे दिवंगत कांग्रेसी नेता महेन्द्र कर्मा की कर्मभूमि दंतेवाड़ा में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
Read More : ...जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की उड़ी अफवाह, सोशल मीडिया पर लोग देने लगे श्रद्धांजलि, पढ़िए ये खबर...
कांग्रेस की सियासत में कभी चिर प्रतिद्वंदी रहे स्व. कर्मा के गढ़ दंतेवाड़ा से अजीत जोगी चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। इस मायने में इस आयोजन को बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल, बस्तर की राजनीति में जोगी की हमेशा से गहरी रूचि रही है। यही वजह है कि उन्होंने दक्षिण बस्तर से बस्तर में चुनावी तैयारियों का आगाज करने का फैसला लिया है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो छजकां की खास नजर बस्तर में है। आगामी विधानसभा चुनाव में यहां की सभी 12 सीटों पर पार्टी तगड़ी उम्मीदवारी पेश करेगी। इसी लिहाज से जोगी कांग्रेस ने भी बस्तर में फोकस किया हुआ है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा के अलावा चित्रकोट, बस्तर और बीजापुर विधानसभाओं में भी जोगी चुनावी रैलियों के आयोजन में शिरकत करेंगे।
Read More : चुनावी साल में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास तय : 14 अप्रैल को नक्सलगढ़ बीजापुर में जवानों से करेंगे मुलाकात, देंगे कई सौगातें !
Read More : चुनावी साल में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास तय : 14 अप्रैल को नक्सलगढ़ बीजापुर में जवानों से करेंगे मुलाकात, देंगे कई सौगातें !
loading...

एक टिप्पणी भेजें