बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। रविवार की रात हुए सड़क हादसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम मंडावी घायल हो गए हैं। जख्मी हालत में उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि वे स्कूटी में सवार होकर अपने घर से निकले थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका बायां पैर फ्रेक्चर हुआ है। घटना के बाद प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़िए : पीएम मोदी के बीजापुर दौरे से पहले माओवादियों की खुली चुनौती... प्रेस नोट में किया ऐलान— 2022 तक किसी भी कीमत में खत्म नहीं होगा नक्सलवाद !
बता दें कि विक्रम बीजापुर जिलाध्यक्ष हैं और पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर बीजापुर सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस मुकाबले में महेश गागड़ा से उन्हें शिकस्त मिली थी, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री है। बहरहाल, सड़क हादसे के बाद मंडावी के समर्थक उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़िए : सुकमा जिला मुख्यालय में नक्सली वारदात : बडेसेट्टी सरपंच की गला रेतकर की हत्या, स्माल एक्शन टीम ने दिया घटना को अंजाम

loading...

एक टिप्पणी भेजें