बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं। ऐसे में माओवादी राजनीतिक दलों के समर्थकों से मारपीट कर दहशत कायम करना चाहते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में।
जानकारी के मुताबिक मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोत्तापल्ली गांव में देर रात बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे और भाजपा समर्थित लोगों को नींद से जगाया। इन पर भाजपा का साथ देने का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट की। खबर है कि इस मारपीट में गांव के सरपंच को भी चोटें लगी है। वहीं कई अन्य ग्रामीण भी घायल बताए जा रहे हैं।
Read More : पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास से पहले BJP को तगड़ा झटका : वन मंत्री गागड़ा के विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस ने लगाई सेंध, वरिष्ठ नेता सकनी चंद्रैया ने थामा छजकां का दामन
बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद सभी ग्रामीणों को भाजपा का समर्थन नहीं करने की धमकी देकर नक्सली लाल सलाम का नारा लगाते हुए जंगल की ओर चले गए। इस संबंध में डीआईजी सुंदरराज पी. ने खबर बस्तर को बताया कि उनके पास भी ऐसी सूचना आई है। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद मामले का खुलासा होगा।

बता दें कि बीजापुर क्षेत्र में भाजपा से जुड़े लोग नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं। हाल ही में भोपालपटनम क्षेत्र में नक्सलियों ने भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश कोण्ड्रा की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद इसी क्षेत्र में पर्चे फेंककर एक शिक्षाकर्मी को भी माओवादियों ने देख लेने की धमकी दी है। वहीं, अब मद्देड़ क्षेत्र में ग्रामीणों से मारपीट की इस घटना के बाद एक बार फिर इलाके में नक्सली खौफ हावी हो गया है।
यह भी पढ़िए : CAF के जवान की मौत पर सस्पेंस : जंगल में मिली लाश पर परिजन जता रहे दावा, पुलिस असमंजस में, कंकाल जांच के लिए भेजा गया मेडिकल कॉलेज
यह भी पढ़िए : CAF के जवान की मौत पर सस्पेंस : जंगल में मिली लाश पर परिजन जता रहे दावा, पुलिस असमंजस में, कंकाल जांच के लिए भेजा गया मेडिकल कॉलेज
loading...

एक टिप्पणी भेजें