दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाश निवासी नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्रप्रताप सिंह और उनके छोटे भाई पर पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में गुरुवार की सुबह आवेदन दिया है। मामला सुबह 9 से 10 बजे का बताया जा रहा है।
आवेदन में लिखा है कि नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह का नौकर मनीष उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है। इसी बात को लेकर उसको टोका था। इसके बाद मनीष उसके घर आकर मां-बेटी के साथ हुज्जत करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के छोटे भाई ने भी आकर धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित मां-बेटी के आवेदन पर तीनों के खिलाफ 294, 506, 323, 509, 34 व पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
Read More : पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास से पहले BJP को तगड़ा झटका : वन मंत्री गागड़ा के विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस ने लगाई सेंध, वरिष्ठ नेता सकनी चंद्रैया ने थामा छजकां का दामन
इधर, धीरेंद्रप्रताप सिंह के नौकर मनीष ने भी मां-बेटी पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसके आवेदन पर भी मां-बेटी और एक अन्य को धारा 323, 294 का आरोपी बनाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर होने के बाद पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी ताराचंद रजक ने बताया कि मनीष पर शिक्षिका की बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप है। वहीं मनीष ने भी मां-बेटी पर खुद को पीटने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

इस मामले में नगर पालिका उपाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में घसीटा जा रहा है। उनके मुताबिक मनीष उनका नौकर नहीं है। जिस महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है उसने खुद मनीष को पीटा है। इसके बाद भी उन्होने किसी का पक्ष नही लिया। जब महिला ने मेरे परिवार पर आक्षेप किया तो उसे डांटा और जाने को कहा। महिला के साथ न अभर्द्रता की और न ही उनके साथ कोई मारपीट की गई है।
यह भी पढ़िए : भाजपा समर्थकों पर टूटा नक्सली कहर : गांव में घुसकर कई लोगों से की मारपीट, चुनाव में समर्थन नहीं देने का दिया अल्टीमेटम
यह भी पढ़िए : भाजपा समर्थकों पर टूटा नक्सली कहर : गांव में घुसकर कई लोगों से की मारपीट, चुनाव में समर्थन नहीं देने का दिया अल्टीमेटम
loading...

एक टिप्पणी भेजें