बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले के बांगापाल थाना अंतर्गत पुलिस ने 3 माओवादियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए नक्सली जंगल में बैनर-पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी की नजर इन पर पड़ी तो ये भागने लगे। जवानों ने तत्काल घेराबंदी कर इन्हें धर-दबोचा।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार माओवादी दशरू वेक्को माकपा माओवादी में बेलनार के जनमिलिशिया डिप्टी कमाण्डर के रूप में कार्य किया करता था। वहीं नक्सली सनकू और दशरू डोडी बेलनार क्षेत्र में जन मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन्होंने उक्त बातें बताई है।
यह भी पढ़िए : पिता की मौत से सदमे में बेटियां, चीख कर बोलीं- 'हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई... पापा न पुलिस के मुखबिर थे और न नक्सलियों के हिमायती !
गिरफ्तार माओवादीयो के पास से मल्टीमीटर, नक्सली पत्रिका, नक्सली पर्चा, बैनर, छुरी, टार्च एवं जिंदा इलेक्ट्रीकल डेटोनेटर, प्रभात पत्रिका बरामद किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 05/2018 धारा 8 छग जन सुरक्षा अधिनियम 2005 एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4,5 के तहत नेलसनार थाने में अपराध दर्ज कर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया है।
Read More : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : 16 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी समेत 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

loading...

एक टिप्पणी भेजें