दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी एक्ट में किए गए बदलाव के विरोध में भारत बंद के दौरान ड्यूटी कर वापस जा रहे जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। नेरली घाट के पास इस बस की एक ट्रक से सीधी भिडंत हो गई। इस घटना में घायल जवानों को बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More : इराक से 38 भारतीयों के पार्थिव शरीर लेकर अमृतसर पहुंचा एयरफोर्स का विशेष विमान, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने दी सलामी
जानकारी के मुताबिक बंद के दौरान सुरक्षा के लिहाज से बचेली व किरन्दुल में जवानों की तैनाती की गई थी। शाम को ड्यूटी के बाद जवान बस में सवार होकर पुलिस लाइन कारली वापस जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना के वक्त बस में करीब 30 जवान बैठे थे।
एक्सीडेंट में बस में सवार 21 जवान घायल हो गए, जिन्हें बचेली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से मामूली चोट लगने वाले 11 जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि 10 जवानों का अभी बचेली के अपोलो अस्प्ताल में इलाज किया जा रहा है। घायल जवानों में 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
Read More : सीआरपीएफ के 9 जवानों की शहादत के गुनाहगार 12 नक्सली गिरफ्तार... किष्टाराम हमले में थे शामिल, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
Read More : सीआरपीएफ के 9 जवानों की शहादत के गुनाहगार 12 नक्सली गिरफ्तार... किष्टाराम हमले में थे शामिल, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
loading...



एक टिप्पणी भेजें