न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम समेत सभी पांचों आरोपियों को बुधवार को स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया है। खबरों की मानें तो सजा का ऐलान होते ही कोर्ट में आसाराम रो पड़ा। उसने बुढ़ापे का हवाला देते हुए रहम की भीख मांगी। कहा- जज साब ! बूढ़ा हो गया हूं, रहम करो।
आपको बता दें कि बीते साढ़े 4 साल से जोधपुर जेल में बंद अासाराम के खिलाफ अपनी ही शिष्या से दुष्कर्म करने का अारोप था। पॉक्सो एक्ट के तहत ये पहला बड़ा फैसला है।
आसाराम पर महत्वपूर्ण धारा 376 (2) भी लगी है। जिसमें प्रावधान है कि 16 वर्ष से कम उम्र की बच्ची के साथ कोई बलात्कार करता है तो उसे 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। कानून विशेषज्ञों के मुताबिक यदि न्यायालय द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) के तहत आसाराम को दोषी पाया होगा तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है।
यह भी पढ़िए : सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट... पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप, हत्या कर शव सड़क पर फेंका
गौरतलब है कि दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम को 31 अगस्त 2013 की रात इंदौर से गिरफ्तार किया था। गुरुकुल में पढ़ने वाली लड़की ने आसाराम पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसने सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में इसके लिए गुहरा लगाई। बीमारी, उम्र का हवाला दिया लेकिन कोर्ट ने आसाराम की दलीलों पर भरोसा नहीं किया।

इधर, आसाराम को दोषी ठहराने के बाद पीड़िता के पिता ने खुशी जाहिर की है। उन्होने कहा है कि हमें इंसाफ मिला है। हमें उम्मीद है कि आसाराम को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलेगी। पिता ने कहा कि इस मामले के दौरान जिन लोगों की हत्या हुई और किडनैप किए गए, उम्मीद है कि उन्हें भी इंसाफ मिलेगा।
News Source : bhaskar.com
loading...

एक टिप्पणी भेजें