सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल मोर्चे पर दक्षिण बस्तर में लगातार दूसरे दिन सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार की सुबह सुकमा व बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस–नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें एसटीएफ और डीआरजी की ज्वाइंट पार्टी ने 2 माओवादियों को मार गिराया। मौके से बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद किए गए हैं।
सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि करते खबर बस्तर को बताया कि आज तड़के चिंतागुफा इलाके में सर्चिंग पर निकली संयुक्त पार्टी की नक्सलियों से दो से तीन बार मुठभेड़ हुई। इसमें 2 माओवादियों की बाडी रिकवर कर ली गई है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला व एक पुरूष नक्सली शामिल है। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से 10–11 कंट्री मेड वेपन्स भी बरामद किए गए हैं।
एसपी के मुताबिक अभी भी फोर्स चिंतागुफा क्षेत्र में नक्सलियों को खदेड़ने में लगी है। जिस तरह की सूचना मिल रही है उसके अनुसार इस मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। फोर्स के वापस लौटने के बाद पूरी स्थिति का खुलासा हो सकेगा। अच्छी बात यह है कि एनकाउंटर में सुरक्षा बलों के हताहत होने की खबर नहीं है।
यह भी पढ़िए : बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ 'खबर बस्तर डाॅट काॅम' पर...
बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को सुकमा के पड़ोसी जिले बीजापुर में तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने जिला बल व डीआरजी के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन में 8 माओवादियों को ढेर कर दिया था। एनकाउंटर स्थल से सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद करने में काममयाबी हासिल की थी।
यह भी पढ़िए : बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ 'खबर बस्तर डाॅट काॅम' पर...
loading...


एक टिप्पणी भेजें