Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

CRPF कमाण्डेंट के अगले कदम पर थी मौत, नहीं फट सका प्रेशर बम... महादेव घाट में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी तगड़ी तैयारी


        बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां से करीब छह किमी दूर महादेव घाट के नीचे सोमवार की सुबह करीब 10ः45 बजे सर्चिंग पर जा रहे जवानों को नुकसान पहुंचाने माओवादियों ने दो आईईडी ब्लास्ट किए। सीआरपीएफ की 85 बटालियन के सीईओ सुधीर कुमार के सामने जमीन में गड़ा एक प्रेशर बम नहीं फट सका और वे बाल-बाल बच गए। नक्सलियों ने ब्लास्ट के बाद पहाड़ी की ओर से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी के बाद माओवादी पेड़ों की आड़ लेकर ओझल हो गए।  

CRPF कमाण्डेंट के अगले कदम पर थी मौत, नहीं फट सका प्रेशर बम... महादेव घाट में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी तगड़ी तैयारी
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के प्रवास के मद्देनजर सीआरपीएफ की घाट से नीचे के कैम्प से 85 बटालियन की कंपनी के जवानों के साथ कमाण्डेंट सुधीर कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी विनोद रावत, डिप्टी कमाण्डेंट एस सिंगारावेल एवं मेडिकल आॅफिसर डाॅ सुनील धाकड़ करीब साढ़े दस बजे भोपालपटनम की ओर निकले। इस बीच करीब पौने ग्यारह बजे कैम्प से दो किमी दूर नक्सलियों ने एक साथ दो बम ब्लास्ट किए। 

यह भी पढ़िए :  Big Breaking : एक्सिडेंटल मिस फायर में CAF के प्रधान आरक्षक की मौत, PM मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल जांगला में हुई घटना, मचा हड़कंप !


       ये बम इतने शक्तिशाली थे कि 12 जवानों को एक साथ उड़ाने के लिए काफी थे, लेकिन पाइप बम बीच से फटा। इसका डायरेक्शन सही नहीं था और इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। एएसआई कप्तान सिंह के घुटने में चोट आई और आरक्षक दिनेश के बाएं आंख के पास चोट आई है। उनका डाॅ सुनील धाकड़ ने मौके पर ही इलाज कर दिया। बम धमाका होते ही पहाड़ी पर घात लगाए माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जवानों ने भी मोर्चा लेते गोलीबारी की।  

CRPF कमाण्डेंट के अगले कदम पर थी मौत, नहीं फट सका प्रेशर बम... महादेव घाट में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी तगड़ी तैयारी 2
       जवानों ने यूबीएसएल भी फायर किए। कुछ देर में ही नक्सली पीछे हट गए। इस गोलीबारी के दौरान जहां कमाण्डेंट खड़े थे, उनके अगले कदम पर ही एक और प्रेशर बम था। ये आठ किलो का था लेकिन ये नहीं फट सका। नक्सलियों ने पहले ब्लाॅस्ट के लिए डेटोनेटर को दो सौ मीटर लंबे तार से जोड़ रखा था। जवानों को सपोर्ट देने के लिए कोबरा बटालियन के जवान भी मौजूद थे। पुलिस ने बैनर, तार और पाइप बम के अवशेष बरामद किए हैं।  

यह भी पढ़िए :  PM मोदी के बस्तर प्रवास से पहले कहर बरपा रहे माओवादी : जवानों से भरी बस IED ब्लास्ट कर उड़ाई, दो जवान शहीद, सात घायल

       जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ घाटी के नीचे करीब पौने ग्यारह बजे शुरू हुई। कमाण्डेंट सुधीर कुमार ने लोगों की सुरक्षा के लिए घाटी के उपर और नीचे दोनों ओर से आने वाली ट्रैफिक को रोकने का आदेश दिया था। इस वजह से मुठभेड़ स्थल पर आम लोग नहीं आ सके और वे खतरे से बच गए। 
CRPF कमाण्डेंट के अगले कदम पर थी मौत, नहीं फट सका प्रेशर बम... महादेव घाट में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी तगड़ी तैयारी 3
नक्सलियों ने PM  'गो बैक' के नारे लिखे :   माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी की ओर से महादेव घाट के नीचे पुल के पास पेड़ों पर पर्चे रविवार की रात या सोमवार की सुबह चस्पा किए थे। इसमें नक्सलियों ने पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास का विरोध करते पीएम 'गो बैक' के नारे लिखे थे। 
       पर्चे में नक्सलियों ने कहा है कि बेरोजगारी, दमन, शोषण और महंगाई बढ़ रही है। इधर, मोदी सरकार, देवेन्द्र फड़नवीस सरकार, चंद्रशेखर राव सरकार और रमन सिंह सरकार आॅपरेशन ग्रीन हंट चला रहे हैं। माओवादी संगठन ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी बस्तर के विकास के लिए नहीं, बल्कि यहां की खनिज संपदा को कार्पोेरेट घरानों को सौंपने आ रहे हैं। 

यह भी पढ़िए :  CRPF जवानों को निशाना बनाने माओवादियों ने किया सीरियल ब्लास्ट... गोलीबारी भी की, मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली

loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें