जांगला @ खबर बस्तर। पीएम नरेन्द्र मोदी हेलीकॉप्टर से जगदलपुर से नक्सलगढ़ जांगला पहुंच चुके हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी पहुंचे। पीएम जांगला में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे। उनके प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बता दें कि शनिवार 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गांव जांगला से 'आयुष्मान भारत योजना' देश को समर्पित करेंगे। वे इस योजना के तहत यहां देश के पहले हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ भी करेंगे।
यह भी पढ़िए : PM मोदी की सुरक्षा का अभेद किला : जांगला में SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा ऐसी कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पीएम के छत्तीसगढ़ प्रवास का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ के लिए बस्तर के आदिवासी अंचल जांगला का चयन किया है। समूचे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह गर्व और प्रतिष्ठा की बात है।

Read More : जांगला में सास और बहू की 'बात' सुनेंगे PM मोदी ! बीजापुर में साल भर से चल रहा अनोखा सम्मेलन, प्रधानमंत्री भी होंगे रूबरू
बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह चौथा छत्तीसगढ़ प्रवास है। वे शनिवार को जांगला में लगभग ढाई घण्टे तक रहेंगे। इस दौरान पधानमंत्री क्षेत्र के आदिवासियों के साथ बातचीत करेंगे और उनकी जीवन शैली को नजदीक से देखेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत वेलनेस सेंटर के शुभारंभ के अलावा वे कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को देंगे।
यह भी पढ़िए : PM मोदी के बस्तर प्रवास से पहले नक्सली बौखलाहट, सुकमा में खाली पड़े कैम्प को IED ब्लास्ट कर उड़ाने की कोशिश !

loading...

एक टिप्पणी भेजें