बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर में रोज हो रहे धमाकों और नक्सली वारदातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान भैरमगढ़ ब्लाक के जांगला में पीएम मोदी 'आयुष्मान भारत योजना' की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा वे जिलेवासियों को कई अन्य सौगातें भी प्रधानमंत्री देंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के हाथों IAP योजना के बदले हुए नए रूप सेन्ट्रल असिस्टेंस योजना के शुभारंभ की भी संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत चयनित जिलों के विकास के लिए 28.75 करोड़ रुपए आबंटित किए जाएंगे। बीजापुर प्रवास के दौरान पीएम मोदी शहीदों की याद में बनाए जा रहे संकल्प स्थल का भी लोकार्पण करेंगे।
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बीजापुर में 100 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों की चाबी भी सौंपेंगे। इस मौके पर 100 हितग्राहियों को आबादी पट्टा भी वितरित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के बीजापुर प्रवास के दौरान जिले के विकास के लिए लगभग 150 करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने की भी संभावना है।
Read More : अजीत जोगी के अचानक बीमार पड़ने की खबर सोशल मीडिया पर हुई वायरल... फिर जोगी ने खुद Video जारी कर दी ये सफाई !
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने जांगला पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री महेश गागड़ा, चीफ सेक्रेटरी अजय सिंह समेत अला अफसर मौजूद रहे। सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पीएम कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी। इस दौरान भोपालपटनम में नक्सली हमले में मृत पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश कोण्ड्रा की मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट का कहना है कि पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं। प्रधानमंत्री का बीजापुर की धरती पर भव्य स्वागत किया जाएगा। पीएम का जांगला प्रवास बीजापुर जिले के लिए गौरव की बात है। उनके इस दौरे से आदिवासी बहुल जिले की तस्वीर बदलेगी। वे कई विकास योजनाओं की सौगात भी क्षेत्रवासियों को देंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष जी वेंकट ने कहा कि संकनी चंद्रैया के छजकां में जाने से पार्टी को कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। हम इसके सदस्य हैं यह बड़ी बात है। फिलहाल सभी कार्यकर्ता पीएम के प्रवास को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है और इसी को देखते किसान, युवा और गरीब तबके के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन किया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह है।
यह भी पढ़िए : चुनावी साल में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास तय : 14 अप्रैल को नक्सलगढ़ बीजापुर में जवानों से करेंगे मुलाकात, देंगे कई सौगातें !
यह भी पढ़िए : चुनावी साल में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास तय : 14 अप्रैल को नक्सलगढ़ बीजापुर में जवानों से करेंगे मुलाकात, देंगे कई सौगातें !
loading...

एक टिप्पणी भेजें