न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। शनिवार 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जांगला गांव से पीएम मोदी ने 'आयुष्मान भारत योजना' देश को समर्पित की। इस योजना को 'मोदीकेयर' का नाम भी दिया जा रहा है। सरकार ने इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ बीपीएल धारकों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है।
बता दें कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट सत्र में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की थी। इसके अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपए तक का कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जायेगा। देश के 10 करोड़ बीपीएल धारक इस योजना प्रत्यक्ष लाभ उठा सकेगें। इसके अलावा बाकी बची आबादी को भी इस योजना के अन्तर्गत लाने की योजना है।
Read More : जांगला में पीएम मोदी करेंगे देश के पहले 'हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर' का शुभारंभ... जानिए प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
आईए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी की इस फ्लैगशिप योजना पर....
🔼 योजना का लाभ उठाने वाले गरीब मरीजों का इंश्योरेंस किया जाएगा और उनका कैशलेस इलाज किया जाएगा।
🔼 योजना के तहत गरीब परिवारों के लोग 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकेंगे।
🔼 गरीब परिवार न केवल सरकारी, बल्कि चुनिंदा प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज करवा सकेगा।
🔼 सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये की रकम आवंटित की है।
🔼 केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के आम बजट में 'आयुष्मान भारत योजना' शुरू करने की घोषणा की है।
🔼 इस योजना ने बीपीएल परिवारों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा की जगह ली है, जिसमें 30,000 रुपये का सालाना बीमा कवर दिया जाता था।
🔼 सरकार की योजना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के 1 फीसदी बढ़े हुए सेस से आने वाला पैसा इस योजना में लगाया जायेगा।
🔼 इस 1 फीसदी सेस से सरकार को करीब 11000 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।
🔼 भविष्य में योजना का विस्तार कर देश की बाकी बची आबादी को भी इसके दायरे में लाया जा सकता है।
यह भी पढ़िए : PM मोदी की सुरक्षा का अभेद किला : जांगला में SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा ऐसी कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं
यह भी पढ़िए : PM मोदी की सुरक्षा का अभेद किला : जांगला में SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा ऐसी कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं
loading...


एक टिप्पणी भेजें