न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इराक के मोसुल में बंधक बना कर मार डाले गए 38 भारतीय मजदूरों के शव भारत आ गए हैं। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह विशेष विमान से शव लेकर अमृतसर पहुंच गए हैं। यहां शवों को लेने के लिए पंजाब सरकार के मंत्री भी पहुंचे हैं। बता दें कि इराक में जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा 27 लोग पंजाब के ही थे।
इराक से रवाना होने से पहले विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने आज तक को बताया कि 38 भारतीयों के शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। वीके सिंह ने कहा, 'शव सौंपने के लिए इराकी सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। 38 लोगों के शव हमें मिल गए हैं, जबकि 39वें शव का डीएनए मैच किया जाना अभी बाकी है। ऐसा लगता है कि इनमें से ज्यादातर लोग आईएसआईएस आतंकियों की गोलियों का शिकार बने हैं।'
Read More : जिस 'कड़कनाथ' को लेकर छिड़ी थी दो राज्यों में जंग, उस पर अब नहीं रहा छत्तीसगढ़ का अधिकार... मध्यप्रदेश को मिला GI टैग
बताया जा रहा है कि अमृतसर के बाद यह विमान कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा, जहां शाम 5.30 बजे पहुंचेगा। यहां से विमान सीधे पटना जाएगा और रात करीब 8.30 बजे यहां पहुंच जाएगा।
बताया जा रहा है कि अमृतसर के बाद यह विमान कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा, जहां शाम 5.30 बजे पहुंचेगा। यहां से विमान सीधे पटना जाएगा और रात करीब 8.30 बजे यहां पहुंच जाएगा।
वीके सिंह ने दी सलामी : ताबूतों को विमान में चढ़ाए जाने पर भारत के विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान सिंह ने आतंकवादियों की आलोचना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी सरकार के रुख को जाहिर किया। उन्होंने आईएस को 'बेहद क्रूर संगठन' बताते हुए कहा कि हमारे देश के नागरिक आईएस की गोलियों के शिकार हुए हैं। हम लोग हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं।'
बता दें कि जून 2014 में उत्तरी मोसुल शहर पर कब्जा करने के तुरंत बाद आईएस ने इन मजदूरों को अगवा कर लिया था। जिसके बाद उनकी मौत को लेकर संशय बना हुआ था। बीते 20 मार्च को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में इस बात की पुष्टि की थी कि सभी भारतीय जो अगवा किए गए थे, उनकी मौत हो गई है। जिसके बाद रविवार को विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह इराक गए और अब शव लेकर लौट रहे हैं।
New & Photo Courtesy : aajtak.intoday.in
loading...


एक टिप्पणी भेजें