न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ 40 साल की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीते 3 दिनों में सी-60 कमांडो की टीम ने मुठभेड़ में 37 माओवादियों को मार गिराया है। इस कार्रवाई ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। इसे देश में नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।
नक्सलियों के खात्मे के लिए महाराष्ट्र में खास C-60 कमांडो टीम का गठन किया गया है, जो किसी भी स्थान पर दुश्मनों पर काल बनकर टूट पड़ते हैं। इस टीम में अत्याधुनिक हथियारों व तकनीक से लैस स्थानीय युवाओं को शामिल किया गया है।
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में पुलिस की स्पेशल टीम C-60 कमांडो ने यह सफलता हासिल की है। सी-60 के दस्ते ने दो ऑपरेशन्स में 60 घंटे के भीतर 3 दर्जन से अधिक माओवादियों को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि रविवार को मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद सोमवार को 6 और मंगलवार को 15 और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। कई शव गढ़चिरोली जिले में इंद्रावती नदी से बरामद किये गये हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह शव रविवार को हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकलने वाले नक्सलियों के हैं। जो घायल होने के बाद संभवत: नदी में कूद गए थे। पुलिस महानिदेशक सतीश माथुर ने सी-60 दस्ते को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। भामरगढ़-एटापल्ली तालुका की सीमा पर बोरिया जंगल में मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन के दो कमांडर साईनाथ और सीनू को भी फोर्स ने मार गिराया।
जानिए क्या है सी-60 कमांडो फोर्स... 'सी-60 कमांडो' एक खास तरह की फोर्स है, जिसे नक्सलियों के खात्मे के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने तैयार किया है। इसके जवान जंगलवार युद्ध के लिए पूर्णत: प्रशिक्षित होते हैं। ये जवान हैदराबाद के ग्रे-हाऊंड्स, मानेसर के एनएसजी और पूर्वांचल के आर्मी के जंगल वॉरफेयर स्कूल से ट्रेनिंग लेकर आये हैं। इस दस्ते में ज्यादातर गढ़चिरोली के ही आदिवासी युवा शामिल हैं, जिन्हें वहां के जंगलों के बारे में पूरी जानकारी है। इन जवानों को खास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। दस्ते में शामिल जवान घंटों बिना खाना और पानी के जंगल में रहने में सक्षम होते हैं।
यह भी पढ़िए : महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 60 घंटे के भीतर C-60 कमांडो ने मार गिराए 37 माओवादी... नक्सल आॅपरेशंस में साल 2018 की सबसे बड़ी कामयाबी !
लाल आतंक को खत्म करने के लिए बनाई गई C-60 कमांडो टीम के दो दस्ते होते हैं, जिसमें 30-30 सदस्य शामिल हैं। ये टीम खुफिया जानकारी के आधार पर नक्सलियों के खिलाफ अपने मिशन को अंजाम देती है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी ऑपरेशन पर ये दोनों टीमें एक किमी की दूरी पर चलती हैं। 'टीम ए' जब टारगेट के नजदीक पहुंच जाती है, तो 'टीम बी' को दूसरी दिशा से बढ़ने का इशारा दिया जाता है। दोनों टीमें साथ इसलिए नहीं निकलती, ताकि दुश्मन को जवानों की संख्या का पता नहीं चल सके।
हाइटेक हथियार और ड्रोन से लैस :
C-60 कमांडो टीम पूरी तरह अत्याधुनिक हथियारों और कैमरे से लैस होती है। जो रात के समय भी काम करता है। खबरों के मुताबिक गढ़चिराली पुलिस के पास 4 स्पेशलिस्ट ड्रोन है, जिसकी 4000 गुना (HD) की इमेज रिजोल्यूशन की क्षमता है। इसका इस्तेमाल गश्त के दौरान जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए किया जाता है। ड्रोन बेहद धीमी आवाज में उड़ान भर सकता है, जिससे 500 मीटर ऊंचाई तक की तस्वीरें ली जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें