न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सरहद पर मंगलवार की सुबह हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस ने 2 महिला समेत 3 माओवादियों को ढेर कर दिया। छग के बीजापुर जिले से सटे महाराष्ट्र के सिरोंचा तहसील में हुए इस एनकाउंटर में 16 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली सुनील कुलमेथे भी मारा गया है।
सुरक्षा बल के जवानों ने मौके से तीनों नक्सलियों के शव बरामद और 2 बंदूक समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। गढ़चिरोली एएसपी महेश्वर रेड्डी ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि सिरोंचा तहसील के रोमपल्ली व सिरकोंटा क्षेत्र में C-60 कमाण्डो की टीम नक्सल आॅपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान रोमपल्ली के जंगल में माओवादियों ने फोर्स पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़िए : पिता की मौत से सदमे में बेटियां, चीख कर बोलीं- 'हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई... पापा न पुलिस के मुखबिर थे और न नक्सलियों के हिमायती !
जवानों ने भी नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में C-60 कमाण्डो को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग गए। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से 3 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि एनकाउंटर में हार्डकोर माओवादी व डिवीजनल कमेटी मेंबर सुनील कुलमेथे भी मारा गया है। उस पर 16 लाख का इनाम घोषित था।

पुलिस अफसर के मुताबिक इस मुठभेड़ में माओवादी सुनील की पत्नी स्वरूपा की भी मौत हुई है, वहीं एक अन्य महिला नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से 2 बंदूक के अलावा अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। उन्हाने बताया कि अभी फोर्स जंगल से वापस नहीं लौटी है। जवानों के वापस लौटने में बाद और भी खुलासा हो सकता है।
loading...

एक टिप्पणी भेजें