सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। पीएम मोदी के बस्तर प्रवास का विरोध कर रहे नक्सलियों ने सुकमा जिले में एक सीआरपीएफ कैम्प को निशाना बनाकर बौखलाहट जाहिर की है। शुक्रवार की रात माओवादियों ने बोरगुड़ा स्थित कैम्प को IED ब्लास्ट कर उड़ाने का प्रयास किया।
नक्सलियों ने जिस कैम्प में विस्फोट किया है, वह खाली पड़ा था। बताया जा रहा है कि पांच महीने पहले ही सीआरपीएफ की E/02 बटालियन ने इसे खाली कर दिया था। बता दें कि सुकमा-कोंटा सड़क निर्माण के दौरान यहां अस्थाई तौर पर फोर्स की तैनाती की गई थी।
Read More : जांगला में पीएम मोदी करेंगे देश के पहले 'हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर' का शुभारंभ... जानिए प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
आईईडी ब्लास्ट की इस घटना में कैम्प में आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 3 ब्लास्ट कर कैम्प को उड़ाने की कोशिश की लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
यह भी पढ़िए : PM मोदी की सुरक्षा का अभेद किला : जांगला में SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा ऐसी कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं

loading...

एक टिप्पणी भेजें