रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ को बुधवार को 3 नई ट्रेनों के सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल के बीच आज नई दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार, सुद्ढ़ीकरण और यात्री सुविधाओं की दृष्टि से अनेक निर्णय लिये गए। बैठक में छत्तीसगढ़ को तीन नई ट्रेन देने का भी निर्णय लिया गया।
ये नई ट्रेन होंगी-रायपुर से फिरोजपुर छत्तीसगढ़ अंत्योदय एक्सप्रेस, कोलकाता-बिलासपुर-पुणे हमसफर एक्सप्रेस और जबलपुर-बिलासपुर-कोलकाता हमसफर एक्सप्रेस। इनमें से रायपुर-फिरोजपुर ट्रेन का नाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सुझाव पर छत्तीसगढ़ अंत्योदय एक्सप्रेस रखा गया है। मुख्यमंत्री ने यह ट्रेन एक मई को मजदूर दिवस पर के अवसर पर प्रारंभ करने का सुझाव दिया है।
रेल भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किंरदुल-विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन को नियमित करने और उसका किराया कम करने की मांग की। जिस पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने बताया कि जुलाई माह से यह ट्रेन नियमित हो जायेगी और इसका किराया भी कम हो जायेगा।
Read More : 5 मैचों में हार के बाद 'गौतम' का 'गंभीर' फैसला : दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ी, 23 साल के श्रेयस अय्यर को मिली टीम की कमान !
सीएम के आग्रह पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन उन्नयन के लिए स्वीकृत 11 करोड़ को बढ़ाकर 26 करोड़ करने ऐलान किया। वहीं दुर्ग-रायपुर पैंसेजर ट्रेन को नया रायपुर मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में रेल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि रावघाट-जगदलपुर रेल लाईन का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) भी स्वीकृत हो गया है। बैठक में सीएम के सचिव सुबोध कुमार सिंह और रेल्वे बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़िए : वन मंत्री महेश गागड़ा ने पेश की नज़ीर, सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीणों को पहुंचाया अस्पताल
यह भी पढ़िए : वन मंत्री महेश गागड़ा ने पेश की नज़ीर, सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीणों को पहुंचाया अस्पताल
loading...

एक टिप्पणी भेजें