न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बहुचर्चित काला हिरण शिकार केस में फिल्म अभिनेता सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, सोनाली, तब्बु और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया है। 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम देव कुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Live Upates:-
🔼 जोधपुर जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने कहा फैसले के मद्देनजर जेल में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. बाथरूम अच्छे स्थिति में हैं. सलमान को वही खाना दिया जाएगा, जो अन्य कैदियों को दिया जाता है. हो सकता है कि सलमान को आसाराम के साथ रहना पड़े.
🔼 सलमान को जेल ले जाने के लिए पुलिस वैन कुछ देर में कोर्ट पहुंच रही है.
🔼 सलमान खान को सजा मिलते ही उनकी दोनों बहनें रो पड़ी है.
🔼 सलमान खान को सजा मिलते ही बिश्नोई समाज ने जताई खुशी.
🔼 सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है. उनको हिरासत में ले लिया गया है.
बिश्नोई समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद ने कहा कि हम फैसले का अध्ययन करेंगे. इसके बाद बरी हुए आरोपियों के खिलाफ अपील करेंगे.
🔼 सलमान के वकील ने अधिकतम 2 साल सजा की मांग की, जबकि सरकारी वकील उनके लिए 6 साल की सजा की मांग कर रहे हैं.
🔼 सजा पर बहस पूरी होने के बाद जज कोर्ट रूम से अपने चेंबर में चले गए हैं.
🔼 सरकारी वकील ने सलमान खान के लिए 6 साल की सजा की मांग की है.

🔼 फैसले से पहले सलमान की आंखों से गायब हुई नींद, जोधपुर के होटल में पूरी रात जागते रहे सलमान.
🔼 सलीम खान ने कोर्ट के फैसले पर बोलने से किया इनकार.
Read More : जोगी के इंतजार में तेज बारिश के बीच घंटों बैठे रहे समर्थक, छजकां सुप्रीमो ने मोबाइल से किया सभा को संबोधित
जानकारी के मुताबिक, काला हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, सोनाली और तब्बु आरोपी हैं. सलमान सहित सभी आरोपी जोधपुर पहुंच चुके हैं. इस मामले में अंतिम बहस 28 मार्च को हुई थी. इसके बाद सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री ने इन आरोपियों पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
News Courtesy : aajtak.intoday.in
loading...

एक टिप्पणी भेजें