सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। अप्रैल महीने के पहले ही दिन सुकमा पुलिस को नक्सल आॅपरेशंस में बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के किष्टाराम थाना क्षेत्र से जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ व सीआरपीएफ की ज्वाइंट पार्टी ने 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी माओवादी 13 मार्च को किस्टारम व पालोड़ी के बीच हुए IED ब्लास्ट में शामिल थे।
इस हमले में सीआरपीएफ 212वीं बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए थे। डीआईजी सुंदरराज पी. ने मामले की पुष्टि करते बताया कि गिरफ्तार किए गए 12 माओवादी जनमिलिशिया सदस्य हैं। इनको किस्टारम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सभी नक्सली सदस्यों को विशेष न्यायालय जगदलपुर में पेश कर जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़िए : ATM ने पैसा नहीं उगला तो 2 युवकों ने कर दी तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
यह भी पढ़िए : ATM ने पैसा नहीं उगला तो 2 युवकों ने कर दी तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
पुलिस ने जिन जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है उनके नाम ये हैं...
1. मड़कम जोगा, पिता मड़कम देवा
2. माड़वी हुंगा, पिता माड़वी मंगडू
3. कोमराम राजू, पिता कोमराम रामकृष्ण
4. पोड़ियम नंदा, पिता पोड़ियम लिंगा
5. माड़वी दुला, पिता माड़वी हुंगा
6. माड़वी सिंगा, पिता माड़वी जोगा
7. मड़कम जोगा, पिता मड़कम पोज्जा
8. सोढ़ी देवा, पिता सोढ़ी सोढ़ी मंगडू
9. पोड़ियम पाण्डू, पिता पोड़ियम जोगा
10. मड़कम जोगा, पिता मड़कम हड़मा
11. माड़वी जोगा, पिता माड़वी हिड़मा
12. मड़कम हिड़मा, पिता मड़कम हड़मा
बता दें कि विगत 13 मार्च को किस्टारम व पालोड़ी के बीच नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सीआरपीएफ के MPV व्हीकल को उड़ा दिया था। इसके हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद और दो जवान घायल हुए थे। इस वारदात में शामिल 7 नक्सलियों को सुकमा पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था। वहीं तीन दिन पहले 29 मार्च को एर्राबोर में एक साथ 59 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।
Read More : ककाड़ी-नहाड़ी क्षेत्र में माओवादी कैम्प ध्वस्त, सामान छोड़कर भागे नक्सली, एक लाख के इनामी LOS सदस्य ने किया सरेंडर
Read More : ककाड़ी-नहाड़ी क्षेत्र में माओवादी कैम्प ध्वस्त, सामान छोड़कर भागे नक्सली, एक लाख के इनामी LOS सदस्य ने किया सरेंडर
loading...


एक टिप्पणी भेजें