न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के प्रवास पर हैं। जांगला में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आज देश को आयुष्मान भारत योजना समर्पित की। इससे पहले जगदलपुर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत अन्य मंत्रियों व अफसरों द्वारा किया गया।
बता दें कि यह मोदी का चौथा छत्तीसगढ़ प्रवास था। इस बार उनके स्वागत का अंदाज बदला हुआ था। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में सीएम ने बुके की जगह सिर्फ एक गुलाब भेंट किया। इससे पहले हर बार पीएम मोदी का स्वागत गुलदस्ते से किया जाता रहा है, लेकिन इस मर्तबा केवल एक गुलाब उन्हें दिया गया।
Read More : जांगला में सास और बहू की 'बात' सुनेंगे PM मोदी ! बीजापुर में साल भर से चल रहा अनोखा सम्मेलन, प्रधानमंत्री भी होंगे रूबरू
इसकी वजह रही, पीएमओ की ओर से जारी वो सर्कुलर... जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को गुलदस्ता या बुके की बजाय सिर्फ गुलाब देने का निर्देश जारी किया गया था। माना जा रहा है कि पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा सर्कुलर जारी किया गया। हालांकि, सर्कुलर में इसे प्रधानमंत्री की निजी इच्छा बताया गया है।

🔼 पहले ऐसे होता था पीएम का स्वागत
Read More : पीएम नरेन्द्र मोदी ने नक्सलगढ़ जांगला से जिस 'आयुष्मान भारत योजना' का किया शुभारंभ, जानिए उसकी 10 बड़ी बातें...
शनिवार को जगदलपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए इस बार राज्यपाल बलराम दास टंडन मौजूद नहीं थे। लिहाजा मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पीएम के स्वागत की अगुवाई की। उनके साथ मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, अजजा विभाग के अध्यक्ष रामविचार नेताम, चीफ सिकरेट्री अजय सिंह, डीजीपी एएन उपाध्याय, विधायक संतोष बाफना, युवा आयोग के अध्यक्ष कमलचंद भंजदेव समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़िए : नक्सलगढ़ जांगला से पीएम मोदी ने किया 'आयुष्मान भारत योजना' का राष्ट्रव्यापी आगाज... देश के पहले हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ

loading...

एक टिप्पणी भेजें