Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

पिता की मौत से सदमे में बेटियां, चीख कर बोलीं- 'हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई... पापा न पुलिस के मुखबिर थे और न नक्सलियों के हिमायती !


      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने महाराकरका के रहने वाले भीमा कुंजाम को शनिवार की शाम मौत के घाट उतार दिया। घटना के तीन दिन बाद भी परिवार में मातम पसरा हुआ है। घर वालों ने परिवार के मुखिया को माओवादी वारदात में खो दिया, इसके बावजूद अभी भी उनके पास इस बात का जवाब नहीं है कि नक्सलियों ने उनकी दुनिया आखिर क्यों उजाड़ दी..? 
पिता की मौत पर चीख कर बोली बेटियां- 'हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई... पापा न पुलिस के मुखबिर थे और न नक्सलियों के हिमायती !
पिता की मौत के बाद से बेटियों के आंसू नहीं थम रहे हैं। बच्चियों का एक ही सवाल है कि उन्होंने पापा को क्यो मारा..? आखिर पापा का कसूर क्या था। बता दें कि भीमा की तीन बेटियां सुचिता, नीलू और लक्ष्मी हैं। सुचिता बीए में पढ़ रही है, नीलू आस्था विद्यामंदिर जावंगा में और लक्ष्मी 12 वीं में है। इनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। 
Read More :  इराक से 38 भारतीयों के पार्थिव शरीर लेकर अमृतसर पहुंचा एयरफोर्स का विशेष विमान, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने दी सलामी 

      सोमवार को माहाराकरका गांव में मातमी सन्नाटा पसरा था। भीमा के घर पर एकत्रित महिलाएं बेटियों को दिलासा दे रही थी, लेकिन उनकी आंखें बस अपने पापा को तलाश कर रही थी। बेटियां रोते हुए एक ही बात बोल रही थी कि उन्होंने हमारे पिता को मार दिया और हमें अनाथ कर दिया। हमारा कोई भाई भी नहीं है। अब हमारी देख-रेख कौन करेगा..? 
तीनों बेटियों का कहना था कि पापा न पुलिस के मुखबिर थे और न माओवादियों के हिमायती। वे अपनी बेटियों को पढ़ाना-लिखाना चाहते थे। यही उनका लक्ष्य था। बेटियों को पढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत करते थे। पापा कहते थे बेटा नहीं है तो क्या, मेरी बेटियां ही सब कुछ है। बेटियों ने रोते हुए कहा कि पिता की मौत के बाद पुलिस भले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दे पर अब वे लौट कर तो नहीं आएगें। पिता के जाने से हमारी तो दुनिया ही वीरान हो गई है। 
       बस्तर में चल रहे इस अघोषित युद्ध का परिणाम न सरकार करीब से देखना चाहती है और न ही प्रशासन। लाल आतंक की लपटों से सिर्फ आदिवासी का ही घर तबाह हो रहा है। रोती-बिलखती बेटियों को देख उनकी मां गंगू बुत बनी रही। उसकी आंखों में आंसू नहीं थे। न ही उसने बेटियों के सिर पर हाथ फेरा। बस एक टक देखती रही। बेटियां बोली, इस घटना ने मां को तोड़ दिया है। जवान बेटियों को पालने, पढ़ाने और उनके ब्याह की चिंता अभी से सता रही है। पिता की हत्या से पूरा घर बर्बाद हो चुका है।

Read More :  सीआरपीएफ के 9 जवानों की शहादत के गुनाहगार 12 नक्सली गिरफ्तार... किष्टाराम हमले में थे शामिल, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

      पुलिस व अस्पताल से जुड़े सूत्रों की मानें तों भीमा को बड़ी ही दर्दनाक मौत दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि उसकी 20 हड्डियां टूटी है। हमलावरों ने सिर के दाईं ओर धारदार हथियार से हमला कर हड्डी को तोड़ा। यही प्रहार उसकी मौत का कारण बना। सीने में चोट से दोनों ओर की 8-8 पंसलियां भी टूटी है। इस तरह की दर्दनाक मौत माओवादियों ने मुसकेल में बर्खास्त आरक्षक को दी थी। उसकी आंखे तक फोड़ दी गई थी।

      इधर, वारदात के तीन दिन बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को अभी तक हत्या से जुड़ा कोई भी सुराग हाथ नही लगा है। हालांकि, भीमा की मौत के बाद माओवादी पर्चे भी फेंके गए थे। इन पर्चों में भीमा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप नक्सलियों ने लगाया है। कुआकोंडा थाना प्रभारी डीके बरुआ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरूआती पड़ताल से स्पष्ट नहीं है कि यह माओवादी वारदात ही है। पुलिस रंजिशन हत्या की आशंका से भी जांच आगे बढ़ा रही है। 


देखिए वीडियो... (कृपया डबल क्लिक करें)



loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें