बीजापुर @ खबर बस्तर। वन अमले ने बड़ी कार्रवाई करते मंगलवार की तड़के साढ़े चार बजे यहां बस स्टैण्ड के समीप एक पिक अप वाहन से चार दीवान बरामद किए। इसकी कीमत करीब तीन लाख रूपए बताई गई है।
बीजापुर बफर के रेंजर राजेश बागची ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे भोपालपटनम की ओर से आती एक पिक अप को वन अमले ने रोका। तलाशी लेने पर इसमें चार दीवान रखे पाए गए। सभी दीवान पूरी तरह बने थे और इसमें खुदाई भी की गई थी।
Read More : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण के घर की बाड़ी से सवा लाख की लकड़ी बरामद
रेंजर ने बताया कि वाहन के मालिक पापनपाल निवासी सुंदरलाल गांधरला हैं और उसी गांव का ड्राइवर दुर्गम दुर्गेया वाहन चला रहा था। इसमें डिपोपारा बीजापुर का पाण्डू झाड़ी सवार था। यही अपने लिए दीवान बनवाकर ला रहा था।

बताया गया है कि चिन्नाकवाली में दीवान बनाए गए थे और कोड़ेपाल के रास्ते इसे जिला मुख्यालय लाया जा रहा था।
Read More : यह शहर रोजाना उगल रहा है 1200 किलो कचरा, हर व्यक्ति फेंक रहा है 70 ग्राम कूड़ा...जानिए, आखिर कहां खपता है आपके घर का कचरा!
Read More : यह शहर रोजाना उगल रहा है 1200 किलो कचरा, हर व्यक्ति फेंक रहा है 70 ग्राम कूड़ा...जानिए, आखिर कहां खपता है आपके घर का कचरा!
नक्काशी का ही 17 हजार: रेंजर राजेश बागची के मुताबिक कोहकापाल गरावण्डकला जगदलपुर से बढ़ाई बुलाए गए थे और एक दीवार में खुदाई कर आर्ट बनाने का 17 हजार रूपए तय किया गया था, बाकि दीवान की बनाई का मेहनताना अलग। लकड़ी की कीमत ही डेढ़ लाख रूपए से अधिक की बताई गई है।

एक टिप्पणी भेजें