पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 10 किमी दूर पामलवाया में शुक्रवार को पौ फटने से पहले आईईडी लगाने की फिराक में आए नक्सली सीआरपीएफ की 85 बटालियन के जवानों की ओर से पैरा बम फेंके जाने के बाद भाग गए।
यह भी पढ़िए : सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने घात लगाकर किया हमला... मुठभेड़ में BSF के 4 जवान शहीद
सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ की 85 बटालियन की पामलवाया की कंपनी को इलाके में नक्सली मूवमेंट की खबर लगी थी और कंपनी के जवान पहले से सतर्क हो गए थे। बताया गया है कि करीब 10 माओवादी रात 3 से 4 बजे के बीच पामलवाया गांव पहुंचे।
जिला मुख्यालय में घुस फेंका पर्चा: नक्सलियों ने गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जिला मुख्यालय में महादेव तालाब के पास पर्चे फेंके हैं। सीपीआई(माओवादी) की पामेड़-जगरगुण्डा एरिया कमेटी की ओर से जारी पर्चे में सरकार पर निर्दोष लोगों को जेल में बंद करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।



एक टिप्पणी भेजें