Home
सुर्खियां
चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले 2 शिक्षक सस्पेंड... सुकमा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई!
चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले 2 शिक्षक सस्पेंड... सुकमा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई!
By
Khabar Bastar
4/05/2019
सुकमा @ खबर बस्तर। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार ने निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने पर जिले के 2 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक जिन शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है उनमें सुकमा विकासखण्ड के शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर और छिंदगढ़ विकासखण्ड के प्रधान पाठक सुरेश कुमार कश्यप शामिल हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान सुकमा जिले में निलंबन की यह पहली करवाई है। बीते साल विधानसभा निर्वाचन के दौरान भी लापरवाह कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।
SIMILAR ARTICLES
एक टिप्पणी भेजें