दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने दक्षिण बस्तर के अरनपुर थाना क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाकर स्वतंत्र कश्मीर की मांग का समर्थन किया है। नीलावाया रोड़ पर फेंके गए पर्चों में नक्सलियों ने जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर लगाए गए प्रतिबंध की भी मुखालफत की है।
Read More : मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार...टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद
सीपीआई (माओवादी) की दरभा डिविजनल कमेटी की ओर से जारी बैनर-पोस्टर में कहा गया है कि जेकेएलएफ पर पाबंदी लगाना ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी दमनात्मक कार्रवाई का हिस्सा है। इसका विरोध किया जाना चाहिए।
बता दें कि माओवादियों ने जिस इलाके में ये पर्चे फेंके हैं ये वही क्षेत्र है जहां कुछ महीने पूर्व दूरदर्शन की टीम पर नक्सली हमला हुआ था, जिसमें डीडी न्यूज के कैमरामैन की मौत हो गई थी। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और आरक्षक भी शहीद हो गए थे।




एक टिप्पणी भेजें