बीजापुर @ खबर बस्तर। भाजपा नेता मातियस कुजूर पर सागौन तस्करी का आरोप लगा है। इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के अमले ने मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात बस स्टैण्ड के समीप फारेस्ट नाके पर एक वाहन से 70 हजार रूपए की सागौन की लकड़ी बरामद की। पकड़ी गई वाहन मातियस कुजूर की बताई जा रही है और कार्रवाई के वक्त वे ही वाहन को चला रहे थे।
रेंजर राजेश बागची ने बताया कि नाके पर वन अमले ने रात करीब एक बजे भोपालपटनम की ओर से आती एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। इसमें उपर तो भूसे की बोरी रखी थी लेकिन उसके नीचे सागौन के फारे रखकर अवैध परिवहन किया जा रहा था।
यह भी पढ़िए : पानी की तलाश में शहर में घुस आए चीतल का हार्ट फेल!
यह भी पढ़िए : पानी की तलाश में शहर में घुस आए चीतल का हार्ट फेल!
रेंजर बागची के मुताबिक वाहन में 81 फारे थे। सुबह फारों का नापजोख किया गया।इसमें 1.036 घनमीटर लकड़ी पाई गई। उन्होंने बताया कि आरोपी मातियस कुजूर के खिलाफ पीओआर काटा जा रहा है और वाहन के राजसात की कार्रवाई की जा रही है।
Read More : 2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान
बरामद लकड़ी को वन अमले द्वारा डिपो भिजवाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि मातियस कुजूर जेसीसी में थे लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
Read More : पुलवामा हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए, शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!

एक टिप्पणी भेजें