दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। लौहनगरी बचेली स्थित सीआईएसएफ कैम्प से एक AK 47 राइफल औऱ 30 राउंड कारतूस गायब होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि दो दिन पहले कैम्प से हथियार गायब हुआ है, जिसकी जानकारी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
कैम्प से AK 47 गायब होने के मामले में CISF के जवानों पर ही शक की सुई घूम रही है। बचेली थाने में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कुछ जवानों से पूछताछ भी की है। इस मामले में कैम्प में पदस्थ एक जवान को संदिग्ध माना जा रहा है। बताया गया है कि उक्त जवान पहले बीएसएफ से निकाला जा चुका है।
यह भी पढ़िए : सुकमा में पदस्थ CRPF कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने 'खबर बस्तर' को बताया कि बचेली CISF कैम्प से बुधवार की शाम AK 47 गायब हुआ है। इस बात की जानकारी गुरूवार की सुबह CISF के अफसरों को लगी और फिर इसके बाद गुरूवार को ही बचेली में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी का कहना है कि कैम्प से हथियार गायब नहीं हुआ है, बल्कि किसी ने चुराया है।
यह भी पढ़िए : CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके

दरअसल, अपनी पड़ताल के दौरान पुलिस ने जब सीआईएसएफ कैम्प के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना के दिन ना तो कोई बाहरी लोग कैम्प के भीतर दाखिल हुए और ना ही कोई बाहर ही गया। ऐसे में कैम्प में तैनात जवानों पर ही AK 47 चुराने का संदेह जताया जा रहा है।
यह भी पढ़िए : SP के गनमैन के घर में घुसकर 3 नकाबपोशों ने चाकू से किया हमला... मोबाइल लूटकर हुए फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस
एसपी डॉ पल्लव की मानें तो इस मामले में कैम्प में पदस्थ तमिलनाडु का एक जवान शक के दायरे में है। वह पहले BSF में था और अमर्यादित कार्यशैली के चलते उसे निकाला गया था। इसके बाद दो साल पहले ही वह CISF में भर्ती हुआ था। घटना के दिन चार जवान छुट्टी पर गए थे, जिनमें वह भी शामिल था। लेकिन छुट्टी पर जाने के बजाय वह बिलासपुर चला गया।

Read More : महिला कर्मियों को अश्लील WhatsApp मैसेज भेजने वाले जिला पंचायत CEO को इधर मिला राष्ट्रीय पुरस्कार और उधर सरकार ने कर दी छुट्टी!
पुलिस ने संदेह के आधार पर उसका लोकेशन ट्रेस किया तो उसके बिलासपुर में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद संदेही जवान को दंतेवाड़ा बुलाकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। एसपी के मुताबिक जवान के बैग में एके 47 ले जाने संबंधी साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर पुलिसिया जांच चल रही है। जवान के पास के कई लड़कियों के नंबर भी मिले हैं।
Read More : 4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !
बता दें कि कुछ महीने पहले जिले के कासोली CAF कैम्प में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां तैनात एक जवान ने कैम्प से दो अत्याधुनिक हथियार पार कर नक्सलियों को बेचने की साजिश तक रच डाली थी। आखिरकार पुलिस की जांच में मामले का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ताजा मामले में भी पुलिस जल्द ही मामले का पटाक्षेप होने का दावा कर रही है।
Read More : पुलिस थाने में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल का शव.... जांच में जुटी पुलिस, खुदकुशी का कारण अज्ञात!

एक टिप्पणी भेजें