बीजापुर @ खबर बस्तर। सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी को बहुरूपिया बताते कहा कि वे कभी खुद को फकीर, कभी चायवाला, कभी गंगा मां का बेटा, कभी 56 इंच का सीना वाला तो कभी चौकीदार कहते हैं। पीएम मोदी को बताया चाहिए कि इनमें से उनका असली रूप कौन सा है।
सीएम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी केवल झूठे और जुमलेबाज हैं जो 4 हजार रूपए किलो का मशरूम खाते हैं और करोड़ों रूपए का सूट पहनते हैं। बघेल ने चुनावी जनसभा में लोगों से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम बनाने की अपील करते लोगों से कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है।
यहां बस्तर संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में स्टार प्रचारक के तौर पर आए भूपेश बघेल ने नरेन्द्र मोदी पर सीधा निशाना साधते कहा कि उनके कई रूप हैं। सवालों से डरने वाले मोदी ने 5 साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने 5 साल पहले हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपए भेजने, कालाधन वापस लाने, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, बूलेट ट्रेन चलाने समेत कई झूठे वादे किए थे। मोदी के राज में संविधान, न्यायालय, ईडी, सीबीआई सरीखी संस्थाओं में हस्तक्षेप की बात उठी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक बस्तर का सवाल है, राहुल गांधी यहां मूल बाशिंदों के लिए जल, जंगल और जमीन के हक की बात करते हैं और इसलिए टाटा से लोहण्डीगुड़ा में किसानों को जमीन लौटा दी गई।
लखमा ने कहा कि देशद्रोह के नाम पर आदिवासियों को जेल में डाला जा रहा है। उन्हें रिहा कराया जाएगा।




एक टिप्पणी भेजें