बीजापुर @ खबर बस्तर। आम चुनाव के पहले राजनीतिक दल अपनी जीत के लिए प्रचार करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इससे जिले में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भूपेष बघेल आ रहे हैं।
Read More : नक्सली इलाके में कांग्रेसियों का केम्पैन, बैज बोले- झूठी और जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकेंगे
बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने बताया कि शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे मिनी स्टेडियम में आम सभा का आयोजन किया गया है। इसमें भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा लोगों को संबोधित करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के पक्ष में वोट मांगेंगे।
ज्ञात हो कि जिले में लोक सभा चुनाव के लिए केवल दो ही दल कांग्रेस और भाजपा अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट हासिल करने जोर आजमाईश कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप एवं कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज इसके पहले यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आ चुके हैं।
बता दें कि गुरूवार को पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने नगर में रैली निकाली और जनसंपर्क किया। इधर विधायक विक्रम मण्डावी लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बस्तर संसदीय क्षेत्र में 11 अप्रैल को मतदान होना है। इसी से मद्देनजर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।


एक टिप्पणी भेजें