न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ की टुकड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल शहीद हो गया है जबकि एक अन्य जवान घायल है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के धमतरी के साले घाट इलाके में घात लगाए नक्सलियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में एमपी के जहांगीराबाद निवासी हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र पाल की शहादत हुई है। हमला उस वक्त हुआ जब जवान एम्बुश ड्यूटी पर तैनात थे।
Read More : मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार...टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद
इधर, घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज करने की बात पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं।
Read More : बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
गौरतलब है की लोकसभा चुनाव का नक्सलियों ने बहिष्कार कर रखा है। इसी के विरोध वे हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें