Home
सुर्खियां
बस्तर की बेटी नम्रता जैन ने फिर किया कमाल... UPSC में किया टॉप, देश में 12वां रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
बस्तर की बेटी नम्रता जैन ने फिर किया कमाल... UPSC में किया टॉप, देश में 12वां रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
By
Mahfooz Ahmed
4/06/2019
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। धुर नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले की बेटी नम्रता जैन ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 12वां रैंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया।
इस बार यूपीएससी के टॉप-15 की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो होनहार युवाओं ने स्थान प्राप्त किया है। नम्रता के अलावा बिलासपुर छग के वर्णित नेगी ने 13 वीं रैंक पाई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नम्रता की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- UPSC में डंका बजाने वाली छग की बेटी नम्रता जैन और बेटे वर्णित नेगी को बहुत बधाई। दंतेवाड़ा की नम्रता ने देश भर में 12वां और बिलासपुर के वर्णित नेगी ने 13वां स्थान हासिल किया है। मैं दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
आपको बता दें कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम की रहने वाली नम्रता जैन ने 2017 में भी यूपीएससी में 99वीं रैंक हासिल की थी। जिसके चलते उन्हें आईपीएस अवार्ड हुआ था। इसके बावजूद नम्रता ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और 12वां रैंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। उनकी इस कामयाबी पर गीदम समेत जिलेभर में जश्न का माहौल है।
SIMILAR ARTICLES
एक टिप्पणी भेजें