दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकामयाब हुए हैं। जिले के धुर नक्सल प्रभावित कटेकल्याण क्षेत्र के बड़े गुडरा इलाके में मंगलवार को जवानों ने सड़क की खुदाई कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया।
इस एक्सप्लोसिव को माओवादियों ने बड़े वारदात की फिराक में सड़क के नीचे प्लांट कर रखा था। बता दें कि मोखपाल-बडे गुडरा के बीच तकरीबन 200-250 किलो विस्फोटक सर्चिंग पार्टी ने बरामद किया है।
दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि छोटे गुडरा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों की बैठक लिए जाने की सूचना मिली थी। इसके मद्देनजर पुलिस पार्टी को सर्चिंग पर रवाना किया गया। इसी दौरान सड़क किनारे बिजली वायर दिखने की सूचना ग्रामीणों ने दी। इसके बाद बीडीएस टीम ने स्नीफर डॉग की मदद से मौके का सूक्ष्मता से मुआयना किया तो वहां सड़क के नीचे भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव दबा पाया गया।
यह भी पढ़िए : SP के गनमैन के घर में घुसकर 3 नकाबपोशों ने चाकू से किया हमला... मोबाइल लूटकर हुए फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस
एसपी के मुताबिक इस विस्फोटक को नक्सलियो द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से सड़क के नीचे डम्प कर रखा गया था। जवानों ने समय रहते इसे निकाल लिया और बड़ा हादसा टल गया। डॉ पल्लव ने बताया कि विस्फोटक को कुकर में डालकर विस्फोट करने से तेज धमाका हुआ है। पुलिस ने मौके से मिट्टी व बारूद के सैंपल लिए हैं और इसकी जांच के लिए भेजा जा रहा है।
एसपी के मुताबिक इस विस्फोटक को नक्सलियो द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से सड़क के नीचे डम्प कर रखा गया था। जवानों ने समय रहते इसे निकाल लिया और बड़ा हादसा टल गया। डॉ पल्लव ने बताया कि विस्फोटक को कुकर में डालकर विस्फोट करने से तेज धमाका हुआ है। पुलिस ने मौके से मिट्टी व बारूद के सैंपल लिए हैं और इसकी जांच के लिए भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़िए : CISF जवान ने ही कैम्प से पार किया था AK-47 राइफल...बिलासपुर से आरोपी जवान गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
गौरतलब है कि बड़े गुडरा-कटेकल्याण मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है। इसी दौरान सड़क के बीचों-बीच एक्सप्लोसिव मिलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
Read More : निरक्षर लखमा 'दादी' के मंत्री बनने पर प्रियंका गांधी ने कही ये बड़ी बात... फेसबुक पर लिखा- कवासी पढ़-लिख नहीं सकते पर..!
आपको बता दें कि आईईडी ब्लास्ट की बड़ी घटनाओं में माओवादी अमूमन 50-60 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में एक साथ इतनी बड़ी तादात में विस्फोटक मिलने से पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। बहरहाल, घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सर्च आपरेशन तेज कर दिया है।
Read More : बचेली CISF कैम्प से AK 47 रायफल और कारतूस गायब... FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस, कैम्प में पदस्थ जवान पर घूम रही शक की सुई!




एक टिप्पणी भेजें