पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 30 किमी दूर तोयनार गांव के बस्तीपारा में वन अमले ने बुधवार की शाम एक ग्रामीण चंदकांत कुड़ियम के आवासीय परिसर से करीब सवा लाख रूपए की सागौन की बल्लियां बरामद कीं।
सूत्रों के मुताबिक वन अमले को तोयनार के बस्तीपारा में सागौन की बल्लियां एक आवासीय परिसर में रखे जाने की खबर मिली थी। इस खबर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक आरएस वट्टी की अगुवाई में छापे की कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़िए : पानी की तलाश में शहर में घुस आए चीतल का हार्ट फेल!
वन अमले ने ग्रामीण चंद्रकांत की बाड़ी से सागौन की 105 बल्लियां बरामद की गईं। इसकी कीमत करीब सवा लाख रूपए बताई गई है। इस कार्रवाई में बीजापुर बफर के रेंजर राजेश बागची, डिप्टी रेंजर नीरज श्रीवास्तव, बीट गार्ड महेश दुर्गम, गार्ड रेश्मा गोडे, रामसाय साहनी एवं विनय प्रकाश रेड्डी शामिल थे।

Read More : 2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान
ज्ञात हो कि लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने वन विभाग सक्रिय है। सोमवार की रात जिला मुख्यालय मेंं फारेस्ट नाके के समीप रात करीब एक बजे एक वाहन से वन अमले ने सत्तर हजार रूपए के सागौन के फारे बरामद किए थे। इस कार्रवाई में वाहन समेत भाजपा नेता लकड़ी तस्करी करते पकड़ाया था।
Read More : पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'

एक टिप्पणी भेजें