न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर क्षेत्र में बीती रात जमकर उत्पात मचाया। इस इलाके में माओवादियों ने करीब आधा दर्जन तेंदूपत्ता फड़ों में आग लगा दी है। इस घटना में लगभग 5 लाख रूपए का तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया।
🔼 प्रतीकात्मक तस्वीर
यह भी पढ़िए : चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मानपुर के रेतेगांव, जलवाही, मूरचर व कुंजकन्हार समेत एक और गांव में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां करीब छह फड़ों को आग के हवाले किया गया है। वन विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि इस इलाके के गांवों में तोड़ाई के बाद तेंदूपत्ता का संग्रहण कर रखा गया था। इसी बीच नक्सली मौके पर आ धमके और तेंदूपत्ता फड़ों में आग लगा दी।

बता दें कि तेंदूपत्ता के जिन फड़ों में माओवादियों ने आगजनी की है, उनमें से कुछेक को छोड़कर ज्यादातर वन विभाग के ही थे। इस घटना में डेढ़ से 2 सौ मानक बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया है। वर्तमान में तेंदूपत्ता की प्रति मानक बोरा कीमत 25 सौ रूपए है। ऐसे में डेढ़ से दो सौ मानक बोरा तेंदूपत्ता जल जाने से वन विभाग को करीब चार से पांच लाख रूपए के नुकसान का अनुमान है।
Read More : खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !
Read More : खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !
उगाही का बड़ा जरिया है हरा सोना : गौरतलब है कि हरा सोना यानि तेंदूपत्ता नक्सलियों की उगाही का बड़ा जरिया होता है। तेंदूपत्ता तोड़ाई के मौसम में माओवादी सक्रिय हो जाते हैं। ठेकेदारों पर दबाव बनाकर नक्सली इनसे जमकर उगाही करते हैं। जंगल में बेखौफ काम करने के एवज में ठेकेदार माओवादियों को बड़ी रकम मुहैया कराते हैं। यह रकम लाखों-करोड़ों में होती है।
आपको बता दें कि राजनांदगांव जिले के दो तेंंदूपत्ता ठेकेदारों की नक्सलियों से सांठगांठ होने की नामजद शिकायत आईजी जीपी सिंह से हो चुकी है। इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है। इधर, डीएफओ मोहम्मद शाहिद ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने छह फड़ों में आग लगा दी है।
यह भी पढ़िए : KB BIG Breaking : पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा
यह भी पढ़िए : KB BIG Breaking : पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा
loading...

एक टिप्पणी भेजें