दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से नक्सली वारदात की खबर आ रही है। यहां माओवादियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र के फूलपाड़ गांव का है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
यह भी पढ़िए : गोदावरी नदी में बारातियों से भरी नाव पलटी : 40 से अधिक लोग लापता, रेस्क्यू आॅपरेशन जारी, नदी में पहले भी हो चुका है हादसा
जानकारी के मुताबिक फूलपाड़ गांव के डुमान पारा में बीती रात नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है, उसका नाम लिंगा कुंजाम बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो कुछ दिन पहले ही नक्सलियो ने जन अदालत लगा कर लिंगा के बेटे मुकेश कुंजाम की बेदम पिटाई की थी।
इसके बाद से नक्सली दहशत के चलते मुकेश गांव छोड़कर भूमिगत हो गया था। इसी बीच गुरूवार की देर रात गांव पहुंचे नक्सलियों ने उसके पिता को धारदार हथियार से वार कर मौत की नींद सुला दिया। एएसपी नक्सल आॅपरेशन गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि कर दी है।
यह भी पढ़िए : बीजापुर में नक्सली ताण्डव : 4 वाहनों में लगाई आग, मुंशी को उतारा मौत के घाट, 2 ठेकेदारों को दी जान से मारने की धमकी
यह भी पढ़िए : बीजापुर में नक्सली ताण्डव : 4 वाहनों में लगाई आग, मुंशी को उतारा मौत के घाट, 2 ठेकेदारों को दी जान से मारने की धमकी
loading...


एक टिप्पणी भेजें