Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

कर्नाटक में भाजपा की रणनीतिक हार : ढाई दिन की सत्ता और दामन पर दाग... 'कांग्रेस मुक्त भारत' का सपना भी टूटा !


        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक में ढाई दिन तक चले सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अपना इस्तीफा देना पड़ा। विधानसभा में 'नंबर गेम' में पिछड़ने के चलते बीजेपी की सरकार महज 55 घंटे में ही औंधे मुंह गिर गई। बड़ा सवाल यह है कि बीजेपी से आखिर कहां रणनीतिक चूक हुई, जिसकी वजह से वह अपनी सरकार बचाने में नाकाम रही और फजीहत भी झेलनी पड़ी। 
कर्नाटक में भाजपा की रणनीतिक हार : ढाई दिन की सत्ता और दामन पर दाग... 'कांग्रेस मुक्त भारत' का सपना भी टूटा !


राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता देकर भले ही सीएम पद की शपथ दिला दी हो, लेकिन वह फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित नहीं कर सके। इस पूरे प्रकरण में बीजेपी को ही नुकसान उठाना पड़ा और कदम-दर-कदम कांग्रेस उस पर बीस ही साबित हुई।  
       दरअसल, कर्नाटक के इस पूरे एपीसोड में बीजेपी की छवि पर कुछ दाग ऐसे लगे हैं, जिन्हें लेकर विपक्ष लंबे समय तक उसे घेरता रहेगा। बात चाहे राज्यपाल के पद के दुरुपयोग की हो। या फिर विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश की। बीजेपी इन मुद्दों पर कांग्रेस-जेडीएस से घिरती नजर आई। 

Read More  :   कर्नाटक का गणित : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका, अब इस स्थिति में बच सकती है येदियुरप्पा की कुर्सी !

       सुप्रीम कोर्ट तक ने इस मामले में हस्तक्षेप किया जिससे पार्टी की किरकिरी हुई। बता दें कि गुजरात में अहमद पटेल के राज्यसभा चुनाव के बाद ये दूसरा ऐसा मामला है जब कांग्रेस ने भाजपा को रणनीतिक रूप से जबरदस्त मात दी है। यही वजह रही कि सबसे बड़ी पार्टी होने और 104 सीटें हासिल करने के बावजूद बीजेपी सरकार नहीं बचा सकी।
दक्षिण में एंट्री के लिए अभी और इंतजार :     बीजेपी की ओर से कर्नाटक को कांग्रेस का 'आखिरी किला' प्रचारित किया जा रहा था। मोदी-योगी के आक्रामक प्रचार अभियान और अमित शाह की रणनीति से भाजपा ने कांग्रेस का आखिरी किला लगभग ढहा ही दिया था। लेकिन कांग्रेस ने जेडीएस को सीएम पद का आॅफर देकर पूरा खेल ही बदल दिया। इस तरह बीजेपी की दक्षिण भारत में एंट्री और कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कर्नाटक में पूरा नहीं हो सका।
यह भी पढ़िए :  सीएम डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- "मैं जहां भी जाता हूं सीखने की कोशिश करता हूं"... अजीत जोगी को लेकर कही ये बड़ी बात...

       कर्नाटक के इस पूरे प्रकरण में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी किरकिरी झेलनी पड़ी। दागी येदियुरप्पा को सीएम उम्मीदवार बनाने को लेकर कांग्रेस का रूख शुरू से ही हमलावर रहा। पीएम मोदी ने भी उनके साथ सिर्फ एक सभा की। इतना ही नहीं येदियुरप्पा के विवादित शपथ ग्रहण समारोह में भी पीएम नरेंद्र मोदी या अमित शाह मौजूद नहीं रहे।

      शनिवार को फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस ने येदियुरप्पा, उनके बेटे विजयेंद्र और जनार्दन रेड्डी द्वारा कांग्रेसी विधायकों को धन और मंत्री पद का ऑफर देते ऑडियो भी सार्वजनिक किए। इससे भी बीजेपी को शर्मसार होना पड़ा। वहीं पूरे मामले ने विपक्षी दलों को एकजुट होने का मौका भी दिया है। एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा की यह नाकामी पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

  
loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें