रायपुर @ खबर बस्तर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ के कद्दावर आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने गुरुवार को एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने 6 साल बाद कांग्रेस में वापसी की।
आपको बता दें कि नेताम कांकेर से सांसद रहे चुके हैं। उनकी गिनती बस्तर के बड़े आदिवासी नेताओं में होती है। पिछले लंबे समय से वे बस्तर में आदिवासियों को एकजुट करने की कोशिशों में लगे थे।
Read More : गोदावरी नदी हादसा : 12 लोगों के शव निकाले गए, अभी भी 25 से अधिक लोग लापता, 40 फुट गहराई में मिला नाव का मलबा !
गुरूवार को राहुल के अलावा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस की सदस्ता ग्रहण की। नेताम के कांग्रेस में शमिल होने के बाद आदिवासी इलाकों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

गौरतलब है कि 2012 में यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी के खिलाफ आदिवासी नेता व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का समर्थन करने की वजह से कांग्रेस से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद वे संगमा की पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं जनवरी 2017 में उन्होंने जय छत्तीसगढ़ पार्टी का पुनर्गठन किया था।
Read More : ...तो क्या कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने देवेगौड़ा से 22 बरस पुराना बदला ले लिया है..? पढ़िए से दिलचस्प रिपोर्ट...
Read More : ...तो क्या कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने देवेगौड़ा से 22 बरस पुराना बदला ले लिया है..? पढ़िए से दिलचस्प रिपोर्ट...
loading...

एक टिप्पणी भेजें