Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : जीतकर भी हार सकती है भाजपा, जेडीएस-कांग्रेस बिगाड़ सकते हैं खेल, अब राज्यपाल के पाले में गेंद !


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में तमाम एक्जिट पोल्स की भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। मतगणना के ताज़ा रुझानों व परिणामों में किसी भी दाल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन कांग्रेस ने नया दांव खेलते हुए तीसरी बड़ी पार्टी जेडीएस को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। ऐसे में प्रदेश में गैर भाजपाई दलों की मिली-जुली सरकार बनने की संभावना बनने लगी है। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : जीतकर भी हार सकती है भाजपा, जेडीएस-कांग्रेस बिगाड़ सकते हैं खेल, अब राज्यपाल के पाले में गेंद !
        इस समय कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर सियासी गुणा-भाग तेज हो गया है। सोनिया गांधी की पहल पर जेडीएस को समर्थन देने को लेकर कांग्रेस ने अपनी मंशा साफ कर दी है। इस बारे में खुद सोनिया ने एचडी देवगौडा से बात की है। फिलहाल जेडीएस में सपर विचार विमर्श हो रहा है और अगर भाजपा स्पष्ट बहुमत से पीछे रुक जाती है तो ऐसे में दोनों पार्टियां सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।  
हालांकि, भाजपा भी कर्नाटक को आसानी से अपने हाथ से फिसलने नहीं देना चाहती। लिहाजा भाजपा की ओर से भी राज्य में किलाबंदी शुरू कर दी गई है। कई कद्दावर नेता पहले से राज्य में मौजूद है और धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर जैसे नेताओं को भी दिल्ली से बेंगलूरू रवाना किया जा रहा है।

        दरअसल, कर्नाटक का चुनाव दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। अभी तक के रुझानों और परिणामों को देखते हुए किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नज़र नहीं आ रहा है। जेडीएस की मदद के बिना भाजपा व कांग्रेस दोनों में से कोई भी सरकार बनाने की स्थिति में फिलहाल नहीं है। ऐसे में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में है।  
कुछ घंटे पहले तक जश्न में डूबी नज़र आ रही भाजपा ने अब सरकार बनाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों ही दलों का सारा ध्यान सरकार बनाने की जोड़ तोड़ पर है और तब तक के लिए जश्न की गुंजाइशें भी थमती नज़र आ रही है।
       मंगलवार की दोपहर सिद्धारमैया के साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारी फोन पर देवगौड़ा और कुमारस्वामी के साथ बात हुई है और उन्होंने सैद्धांतिक समर्थन पर सहमति जताई है। जेडीएस सरकार का नेतृत्व करेगी और दोनों पार्टियां एक साथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगी। खबर है कि कुमारस्वामी ने कांग्रेस से मिलने के लिए शाम 5 बजे का वक्त दिया है।  

यह भी पढ़िए :  बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत के सालभर बाद वायरल हो रहा 'सुसाइड वीडियो'... जानिए मामले की पूरी सच्चाई

        इधर, दिल्ली से संकेत मिलते ही बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास एक तरह से वॉर रूम में बदल गया है। कांग्रेस ने इस बार जल्दबाजी करते हुए जेडीएस के साथ बातचीत को लेकर अपने सभी दरवाजे खोल दिए हैं। बहरहाल, जेडीएस के सामने अब दोनों ही विकल्प खुले हैं। वो भाजपा के साथ भी जा सकती है और कांग्रेस के साथ भी। जानकारों का मानना है कि जेडीएस अगर भाजपा के साथ जाती है तो सिर्फ किंगमेकर रहेगी लेकिन कांग्रेस के साथ जाने में वो किंग भी बन सकती है।  

       बता दें कि बीजेपी फिलहाल 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 78 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि तीसरी प्रमुख पार्टी जेडीएस को भी 38 सीटों पर बढ़त हासिल है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी ने अब तक 75 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को 44 सीटों पर विजय मिली है। इसके अलावा जेडीएस ने 20 और BSP और कर्नाटक प्रज्ञयवंथा जनता पार्टी ने 1-1 सीट पर जीत हासिल की है।

यह भी पढ़िए :  मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी के कतरे पर, पीयूष गोयल को रेल के साथ वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी


loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें