न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बिहार के मोतिहारी जिले में एनएच 28 पर गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार बस 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह बस मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी। हादसा कोटवा बेलवा के पास हुआ। इसके बाद बस में बस में आग लग गई। घटना में 24 यात्रियों के मारे जाने की खबर आ रही है।
बस एक्सीडेंट में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में ज्यादातर मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Read More : बचेली NMDC डिपाजिट 5 में नक्सलियों ने कन्वेयर बेल्ट में लगाई आग, 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें...
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर हाईवे के पास गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में बस में आग लग गई, जिससे कई यात्रियों की मौत दम घुटने से होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वातानुकूलित इस बस के शीशे बंद थे।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की मदद से बस की आग पर काबू पाया गया। चश्मदीदों के अनुसार हादसे में हताहत होने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
Read More : नक्सली बंद से एक दिन पहले माओवादियों ने 6 वाहनों को फूंक डाला... 'खबर बस्तर' से बोले बीजापुर SP, बिना सूचना दिए चल रहा था सड़क निर्माण !
Read More : नक्सली बंद से एक दिन पहले माओवादियों ने 6 वाहनों को फूंक डाला... 'खबर बस्तर' से बोले बीजापुर SP, बिना सूचना दिए चल रहा था सड़क निर्माण !
loading...


एक टिप्पणी भेजें