Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

कर्नाटक का गणित : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका, अब इस स्थिति में बच सकती है येदियुरप्पा की कुर्सी !


        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में बीजेपी और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बीएस येदियुरप्पा को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने अहम फैसला लेते हुए शनिवार शाम 4 बजे से पहले फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। इससे पहले राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता दिया था। और उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाते हुए बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। 
 कर्नाटक का गणित : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका, अब इस स्थिति में बच सकती है येदियुरप्पा की कुर्सी !
कोर्ट के इस फैसले के बाद कर्नाटक में अब 'नंबर गेम' काफी महत्वपूर्ण हो गया है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में कुल 222 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं। ऐसे में भाजपा को बहुमत के लिए 112 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।
Read More  :  दक्षिण बस्तर में फिर दिखी नक्सली बौखलाहट : भान्सी में दिनदहाड़े कई वाहनों में की आगजनी, वार्ड पंच की बेरहमी से हत्या कर फैलाई दहशत !

      आंकड़ों पर नजर डालें तो बीजेपी के 104 विधायक जीतकर आए हैं। वहीं जेडीएस के 37 और कांग्रेस के 78 विधायक ने चुनावों में जीत हासिल की है। इसके अलावे बीएसपी का एक और 2 अन्य विधायक भी जीत कर आए हैं। ऐसे हालात में भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए अभी भी 8 विधायकों की जरूरत पड़ेगी।
जेडीएस के कुमारस्वामी दो सीटों से जीतकर विधायक बने हैं। ऐसे में उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना पड़ेगा। अब बची 221 सीटों के हिसाब से बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए केवल 111 सीटों की जरूरत पड़ेगी।
यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेत कर की हत्या, फूलपाड़ गांव में दिया वारदात को अंजाम

      इधर, बहुमत की जोड़तोड़ और तेजी से बदलते समीकरणों के बीच कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों को बस में ले जाकर हैदराबाद के एक होटल में रखा है। कांग्रेस और जेडीएस का दावा है कि उनके पास 115 विधायकों का समर्थन हैं। केवल एक विधायक आनंद सिंह साथ मौजूद नहीं है। हालांकि, उनके समर्थन पत्र का दावा भी कांग्रेस कर रही है।

       दूसरी ओर बीजेपी भी बहुमत आसानी से साबित करने का दावा कर रही है। जानकारों का मानना है कि ऐसा तभी हो सकता है, जब फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस और जेडीएस के कई विधायक गैरहाजिर रह जाएं। विधायकों की ये संख्या भी कम से कम 14 होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में बहुमत 207 सीटों के आधार पर आंका जाएगा और भाजपा अपने 104 विधायकों के दम पर सरकार बचा ले जाएगी। 

Read More :  ...तो क्या कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने देवेगौड़ा से 22 बरस पुराना बदला ले लिया है..? पढ़िए से दिलचस्प रिपोर्ट...
जेडीएस-कांग्रेस के विधायकों पर नजर :     बीजेपी की नजर बहुमत के लिए जरूरी 'मैजिक नंबर्स' को हासिल करने के लिए जेडीएस और कांग्रेस के कुछ विधायकों पर भी है। जिन्हें फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन से गैरहाजिर रखकर भाजपा बहुमत का आंकड़ा जुटा सकती है। अटकलों के अनुसार लिंगायत समुदाय से आने वाले कांग्रेस के 7 विधायक फ्लोर टेस्ट से गैरहाजिर रह सकते हैं। 
             दरअसल, कर्नाटक में लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय के बीच खींचतान की दास्तां पुरानी है। कांग्रेस, जेडीएस के कुमारस्वामी को सीएम पद पर देखना चाहती है, जो कि वोक्कलिगा समुदाय से हैं। जबकि येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से आते हैं और लगातार लिंगायत मठों के जरिए कांग्रेस के लिंगायत विधायकों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बीजेपी की नजर दो निर्दलीय विधायकों और एक बसपा विधायक पर भी है। हालांकि, ये तीनों अभी कांग्रेस-जेडीएस के पाले में दिख रहे हैं।

Read More :  राहुल गांधी का दावा : 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार, छत्तीसगढ़ में भी जीतेंगे... सरकार बनते ही होगा किसानों का कर्ज माफ


loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें