बीजापुर @ खबर बस्तर। भैरमगढ़ ब्लाॅक के मिरतूर गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर एक स्कूली बालक संजय ओयामी (12) की मौत हो गई, वहीं एक अन्य बालक बबलू कड़ती (11) घायल हो गया। ये घटना 29 अप्रैल की है लेकिन नक्सली भय से परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी।
यह भी पढ़िए : नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेत कर की हत्या, फूलपाड़ गांव में दिया वारदात को अंजाम
यह भी पढ़िए : नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेत कर की हत्या, फूलपाड़ गांव में दिया वारदात को अंजाम
गुरूवार को परिजनों द्वारा मिरतूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया गया है कि स्कूली बच्चे मिरतूर से बेचापाल बाजार जा रहे थे। तभी उनके पैर के पास विस्फोट हुआ। संजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जबकि बबलू का इलाज जिला हाॅस्पिटल में चल रहा है।
यह भी पढ़िए : बीजापुर में नक्सली ताण्डव : 4 वाहनों में लगाई आग, मुंशी को उतारा मौत के घाट, 2 ठेकेदारों को दी जान से मारने की धमकी
इधर, बुधवार को चिन्नाकोड़ेपाल में पुल निर्माण का कामकाज देख रहे साइट इंचार्ज बटोही पाॅल की हत्या के विरोध में गुरूवार की शाम कैण्डल मार्च निकाला। नागरिकों ने बटोही पाॅल की हत्या की तीव्र शब्दों में निंदा करते कहा कि उनकी हत्या बेवजह की गई है।

नागरिकों ने सांस्कृतिक भवन परिसर से जयस्तंभ तक कैण्डल मार्च निकाला और बटोही पाॅल को विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ अयाज तंबोली, एसपी मोहित गर्ग, डीएफओ एन गुरूनाथन, भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट, जिला महामंत्री संजू लुंकड़ समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। बुधवार को बटोही पाॅल का अंतिम संस्कार किया गया।
Read More : दक्षिण बस्तर में फिर दिखी नक्सली बौखलाहट : भान्सी में दिनदहाड़े कई वाहनों में की आगजनी, वार्ड पंच की बेरहमी से हत्या कर फैलाई दहशत !
Read More : दक्षिण बस्तर में फिर दिखी नक्सली बौखलाहट : भान्सी में दिनदहाड़े कई वाहनों में की आगजनी, वार्ड पंच की बेरहमी से हत्या कर फैलाई दहशत !
loading...

एक टिप्पणी भेजें