न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत के करीब एक साल बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे 'सुसाइड वीडियो' बताया जा रहा है। इस वीडियो में इंदर खुद यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह अपने हालात से तंग आकर खुदकुशी करने जा रहे हैं।
बता दें कि इंदर कुमार का निधन बीते साल 28 जुलाई को हुआ था। अभिनेता की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी मौत पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वीडियो को देख एकबारगी आपको भी ऐसा ही लगेगा कि उन्होंने इस वीडियो को अपनी मौत से पहले खुद रिकॉर्ड किया है।
Read More : इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR
Read More : इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR
क्या कुछ है वीडियो में.... वायरल वीडियो में इंदर कहते हुए नजर आ रहे हैं... 'मैं मुंबई एक्टर बनने आया था सिक्स पैक बॉडी लेकर। लेकिन मैंने बहुत सारी गलतियां की। नशेड़ी मैं, चमड़ीखोर मैं। आज रोड़ पे आ गया मैं। मेरी अय्याशियों नें मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। मुझे, मुझसे छीन लिया। मेरी एडवाइज है, कुछ सीख सकते हो तो सीखो। नहीं तो कल तुम्हारे भी हाथ में मोबाइल होगा और तुम भी रिकार्डिंग कर रहे होगे मेरी ही तरह।'
देखिये वीडियो...
Read More : राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विकास यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- छत्तीसगढ़ ने विकास में कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स इस वीडियो के रियल नहीं होने का दावा कर रहे हैं। स्पॉटब्वॉय में छपी एक खबर के मुताबिक, यह वीडियो इंदर कुमार की आने वाली फिल्म के एक सीन का है। जिसे उनकी मौत से पहले शूट किया गया था। अब इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों को लग रहा है कि इंदर कुमार ने सुसाइड किया था।
खबरों के मुताबिक इस वीडियो को लेकर इंदर की पत्नी पल्लवी जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। जिसमें वह इस वीडियो की सच्चाई लोगों के सामने लाएंगी। बता दें कि साल 1996 में इंदर कुमार ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मासूम' से की थी। उन्होने सलमान खान के साथ वांटेट के अलावा 'गजगामिनी', 'घूंघट', 'मां तुझे सलाम', 'कहीं प्यार न हो जाए', 'ये दूरियां' आदि फिल्मों में भी काम किया है।
loading...


एक टिप्पणी भेजें