बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले से बड़ी खबर है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण को निशाना बनाते हुए 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र की है, जहां पुसगुड़ी के पास बीती रात माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
🔼 File Photo
यह भी पढ़िए : तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स ने छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर की बड़ी कार्रवाई... मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया, माओवादियों के शव और हथियार बरामद
जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर पुसगुड़ी क्षेत्र में PMGSY योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच नक्सली वहां आ धमके और एक के बाद एक कर 6 वाहनों को फूंक डाला। नक्सलियों द्वारा जलाए गए वाहनों में 4 ट्रेक्टर, एक जेसीबी और एक रोड रोलर शामिल है।

बताया जा रहा है कि यहां हर्ष कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण करवाया जा रहा था। इस मामले में बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि जिस जगह पर आगजनी की वारदात हुई है, वहां चल रहा सड़क निर्माण पुलिस को बगैर सूचना दिए चल रहा था।
Read More : बचेली NMDC डिपाजिट 5 में नक्सलियों ने कन्वेयर बेल्ट में लगाई आग, 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें...
एसपी का तो यहां तक कहना था कि ठेकेदार ने ना तो पुलिस और प्रशासन को सड़क निर्माण कराए जाने की सूचना ही दी और ना ही वे अपनी वाहनों और मशीनों को पुलिस थाने या कैम्पों में खड़ी कर रहे थे। ऐसे में ठेकेदार की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है।

बहरहाल, नक्सलियों ने घटना स्थल पर पर्चे भी चस्पा किए हैं, जिसमें गढ़चिरोली मुठभेड़ की निंदा करते हुए इसमें मारे गए अपने 31 साथियों की मौत का बदला लेने की चेतावनी दी है। बता दें कि शुक्रवार 4 मई को गढ़चिरोली मुठभेड़ के विरोध में माओवादियों ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व तेलंगाना बंद का आह्वान किया है, जिसके मद्देनजर संबंधित राज्यों में अलर्ट जारी है।
Read More : सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 50 से ज्यादा वारदातों में शामिल 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर को मुठभेड़ में मार गिराया
Read More : सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 50 से ज्यादा वारदातों में शामिल 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर को मुठभेड़ में मार गिराया
loading...

एक टिप्पणी भेजें