Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

भाजपा के 11 विधायकों को वॉट्सएप पर मिली धमकी... ''तीन दिन के अंदर 10-10 लाख दो, वरना मरने को तैयार रहो''


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर।  भाजपा  के 10 से अधिक विधायकों को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। दुबई के नंबर से एक शख्स ने वाॅट्सएप के जरिए विधायकों से 10- 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। मैसेज में तीन दिनों के भीतर रकम नहीं देने पर विधायकों व परिजनों की हत्या की धमकी दी गई है।मामला उत्तर प्रदेश का है।   

भाजपा के 11 विधायकों को वॉट्सएप पर मिली धमकी... ''10 लाख दो, वरना मरने को तैयार रहो''
     जिन विधायकों को धमकी भरा मैसेज मिला है उनमें लखनऊ, सीतापुर, बुलंदशहर और शाहजहांपुर के अलावा अन्य जिलों के भाजपा विधायकों के नाम शामिल हैं। इधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विधायकों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह भी पढ़िए :  भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की नक्सलियों ने नृशंस हत्या की... जान बचा कर भाग रहे थे, दौड़ा कर पकड़ा और दी मौत की सजा !


जानिए क्या लिखा है वॉट्सएप मैसेज में...  मै हूं अली बुदेश भाई... "हम आपके साथ लंबे गपशप बनाने के लिए यहां नहीं हैं। क्या तुम मुझे नहीं जानते हो? अगर आप और आपके परिवार की सुरक्षा चाहते हैं। तीन दिन के भीतर दस लाख की व्यवस्था करें। मुझे पता है कि आप पैसे की व्यवस्था नहीं करेंगे, जब तक आप अपने परिवार से एक मृत शरीर नहीं देखते। हम आपको वादा करते हैं कि तीन दिनों के उतीर्ण होने के बाद हम आपका विश्वास पाने के लिए एक-एक करके हत्या करना शुरु कर देंगे आपके पास केवल तीन दिन हैं। मेरा व्यक्ति आपके करीब है। समय बर्बाद मत करें।"
       
Read More :  बचेली में सीएम डॉ रमन ने दी 108 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बोले- ''जनता के दरबार में कामकाज का हिसाब देने आया हूं''

    बता दें कि वाॅट्सएप पर मैसेज +1(903)3294240 नंबर से भेजा गया है। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम अली बुदेश भाई बताते हुए 10 लाख रूपयों की डिमांड की है। पैसे नहीं देने पर इसका खामियाजा भुगतने की बात लिखी है। मैसेज हिंदी में भेजा गया है, लेकिन इसमें व्याकरण की कई गड़बड़ियां है। कहीं शब्द का इस्तेमाल गलत है तो कहीं वाक्य ठीक नहीं है।

      मैसेज में सबसे पहले वाक्य में लिखा है, "हम आपसे गपशप बनाने के लिए यहां नहीं हैं।" इसी तरह समय 'बीत जाने' को समय 'उत्तीर्ण' हो जाना लिखा है। जानकारों का कहना है कि इसे किसी सॉफ्टवेयर से हिंदी में ट्रांसलेट कर भेजा गया लगता है। डीआईजी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार के मुताबिक अब तक 11 विधायक इस बारे में एफआईआर करा चुके हैं। मामले की जांच क्राइम ब्रांच, एसटीएफ और साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है। 

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दसवें दिन बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

इन विधायकों को मिली धमकी :   वॉट्सएप पर जिन विधायकों को धमकी मिली है उनमें लखनऊ के उत्तरी विधानसभा से विधायक डॉ. नीरज बोरा, सीतापुर के महोली से विधायक शशांक त्रिवेदी, बुलंदशहर के डिबाई की विधायक डॉ. अनिता लोधी, शाहजहांपुर के मीरापुर कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस के नाम प्रमुख हैं।      
      वहीं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, गोंडा विधायक प्रेम नारायण पांडेय, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार को भी धमकी मिली है। खबरों की मानें तो भाजपा के कुछ पूर्व विधायकों व संगठन से जुड़े लोगों को भी धमकीभरा मैसेज मिला है। इधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिबाई की विधायक डॉ. अनिता लोधी से फोन पर बात कर कहा है कि मामले की जांच की जा रही है चिंता न करें।

Read More :  माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, सीएम की सभा से पहले दिया वारदात को अंजाम


loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें