न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान समाप्त हो चुका है। राज्य की कुल 224 में से 222 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वोटिंग खत्म होते ही तमाम न्यूज चैनलों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इनमें त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे हैं। वहीं 'आजतक' के एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस की दोबारा सरकार बन सकती है।
आजतक के सर्वे में कांग्रेस को 106-118 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि बीजेपी को 79 से 92 सीट मिल रही है। एग्जिट पोल में जेडीएस को 22-30 सीट मिलने की संभावना है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए 112 सीट जरूरी है।
ABP न्यूज-सी वोटर एक्जिट पोल ने बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी होने की भविष्यवाणी की है। एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 97-109 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस 87-99 सीटें जीत सकती है। वहीं जेडीएस और उसके सहयोगियों को 21-30 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 1-8 सीटें जा सकती हैं.
Read More : विकास यात्रा से पहले भाजपा में गहराई गुटबाजी : पार्टी के वरिष्ठ नेता ने पूर्व जिलाध्यक्ष व सरपंच पर हत्या करवाने की आशंका जताई, मचा बवाल !
इंडिया टीवी के पोल के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इंडिया टीवी-वीएमआर एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 87 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस 97 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। देवगौड़ा की जेडीएस को 35 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

टाइम्स नाउ-VMR के एग्जिट पोल ने कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की आशंका व्यक्त की गई है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। कांग्रेस को 90-103 सीटें मिल सकती है, जबकि बीजेपी 80-93 सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल में जेडीएस को 31-39 सीटें जीतने का अनुमान इसमें लगाया गया है।
Read More : माओवाद पर मोदी का बड़ा हमला : बोले- 'बाहरी लोग आपके बच्चों को बहका कर मरने के लिए कर रहे आगे, इनके बहकावे में आए बिना विकास का रास्ता चुनें !'
C वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 97-109 सीटें मिल सकती है और वह सबसे बड़ी पार्टी होगी। जबकि कांग्रेस के खाते में 87-99 और जेडीएस की झोली में 21-30 सीटें जाती हुईं दिख रही हैं।
C वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 97-109 सीटें मिल सकती है और वह सबसे बड़ी पार्टी होगी। जबकि कांग्रेस के खाते में 87-99 और जेडीएस की झोली में 21-30 सीटें जाती हुईं दिख रही हैं।
दिग्विजय न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार शनिवार को जिन 222 सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें से 103-107 सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 76-80 सीटें जा सकती है। जेडीएस 31-35 सीटें जीत सकती है, वहीं 4-8 सीटें अन्य के पास जाती दिख रही हैं।
यह भी पढ़िए : बीजापुर सीट पर वन मंत्री महेश गागड़ा को मिल सकती है तगड़ी चुनौती... छजकां की दावेदारी से त्रिकोणीय संघर्ष के बन रहे आसार !
न्यूज एक्स- CNX एक्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 102-110 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 72-78 सीटें जा सकती हैं। सर्वे की मानें तो जेडीएस के खाते में 35-39 सीटें जाती दिख रही हैं।

जन की बात एग्जिट पोल ने कर्नाटक में बीजेपी को 95-114 सीटें, कांग्रेस को 73-82 सीट, जबकि जेडीएस को 32-43 सीट मिलने की संभावना बताई है। पोल के मुताबिक अन्य के खाते में 2-3 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।
loading...

एक टिप्पणी भेजें