सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में मंगलवार को भी नक्सली उत्पात जारी रहा। सुकमा जिले में एक ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के साथ ही दंतेवाड़ा के आकाशनगर इलाके में नक्सलियों ने एनएमडीसी के पंप हाऊस में आग लगा दी। बता दें कि इससे एक दिन पहले माओवादियों ने केके रेललाइन को निशाना बनाते हुए पेड़ काट कर रेलवे ट्रेक पर गिरा दिया था। इससे कई घंटों तक ट्रेनों की आवाजाही बंद रही।
यह भी पढ़िए : माओवादियों ने केके रेललाइन पर पेड़ काटकर गिराया, 15 घंटे से ट्रेनों का परिचालन बंद, IED ब्लास्ट कर जवानों को एंबुश में फंसाया, वाहनों में भी की आगजनी
यह भी पढ़िए : माओवादियों ने केके रेललाइन पर पेड़ काटकर गिराया, 15 घंटे से ट्रेनों का परिचालन बंद, IED ब्लास्ट कर जवानों को एंबुश में फंसाया, वाहनों में भी की आगजनी
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने सुकमा जिले के चिंतागुफा इलाके के तेमेलवाड़ा गांव से तीन दिन पहले दो युवकों का अपहरण कर लिया था। इनमें से एक युवक की नक्सलियों द्वारा बेदम पिटाई किए जाने की खबर है। जबकि दूसरे युवक की हत्या माओवादियों ने कर दी है।
यह भी पढ़िए : बीजापुर में नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, पहले भी कंस्ट्रक्शन कंपनी की वाहनों में कर चुके हैं आगजनी
हत्या की वजह पुलिस मुखबिरी बताया जा रहा है। नक्सलियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है उसका नाम वंजाम कोसा है। हत्या के बाद माओवादियों ने ग्रमीण का शव तेमेलवाड़ा गांव के पास फेंक दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इधर, नक्सलियों ने एनएमडीसी बचेली के पंप हाऊस में आग लगा दी, जिससे काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर व पोस्टर भी लगाए हैं, जिसमें कार्लमार्क्स के 200 वें जन्मदिन को उत्साह से मनाने का आह्वान किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़िए : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : जीतकर भी हार सकती है भाजपा, जेडीएस-कांग्रेस बिगाड़ सकते हैं खेल, अब राज्यपाल के पाले में गेंद !
यह भी पढ़िए : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : जीतकर भी हार सकती है भाजपा, जेडीएस-कांग्रेस बिगाड़ सकते हैं खेल, अब राज्यपाल के पाले में गेंद !
loading...

एक टिप्पणी भेजें