न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सिर्फ ढाई दिन मुख्यमंत्री रहे येदियुरप्पा द्वारा इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के समर्थन से जेडीएस ने सरकार बना ली है। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के नेताओं का जमावड़ा रहा।
Read More : बचेली में सीएम डॉ रमन ने दी 108 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बोले- ''जनता के दरबार में कामकाज का हिसाब देने आया हूं''
Read More : बचेली में सीएम डॉ रमन ने दी 108 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बोले- ''जनता के दरबार में कामकाज का हिसाब देने आया हूं''
🔼 Photo : ANI
मोदी विरोधी दलों की इस एकजुटता को एक तरह से विपक्ष का शक्तिप्रदर्शन भी माना जा रहा है। दरअसल, शपथ ग्रहण के बहाने विपक्षी दलों की कोशिश यह दर्शाने की रही कि वे 2019 के लिए एकजुट और तैयार हैं। साथ ही एक संदेश यह भी कि विपक्षी एकता के दम पर मोदी के विजयरथ को रोका जा सकता है।
यह भी पढ़िए : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दसवें दिन बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !
समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, आरजेडी के तेजस्वी यादव, सीपीआई के डी राजा, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

मंच पर सभी दिग्गज नेताओं ने एक साथ मौजूद रहकर अपनी एकजुटता दिखाई। इस दौरान कई ऐसे नेता भी साथ दिखे जो एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं। इनमें मायावती और अखिलेश यादव का नाम सबसे पहले आता है। वे दोनों मंच पर न केवल साथ नजर आए, बल्कि दोनों में औपचारिक चर्चा भी हुई। वहीं ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी का संग दिखना भी भविष्य के नए सियासी समीकरण के संकेत देता रहा।
Read More : भाजपा के 11 विधायकों को वॉट्सएप पर मिली धमकी... '' तीन दिन के अंदर 10—10 लाख दो वरना मरने को तैयार रहो''
loading...

एक टिप्पणी भेजें