सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल मोर्चे पर गुरूवार को सुकमा पुलिस को बड़ी व अहम कामयाबी उस वक्त मिली, जब सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर को मार गिराया। जिले के कोंटा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में फोर्स ने एरिया कमांडर सोयम कामा को ढेर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में मारा गया माओवादी 50 से ज्यादा वारदातों में शामिल था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़िए : तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स ने छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर की बड़ी कार्रवाई... मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया, माओवादियों के शव और हथियार बरामद
बता दें कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ कोंटा क्षेत्र के कन्हाईगुडा और चिंताकोन्टा के जंगलों में हुई। सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के ज्वाइंट आॅपरेशन में इनामी नक्सली मारा गया है। सुरक्षा बलों ने नक्सली कमांडर का शव भी बरामद कर लिया है।

सुकमा पुलिस को मिली यह कामयाबी इस मायने में भी अहम है, क्योंकि नक्सलियों ने गढ़चिरोली में हुए एनकाउंटर के विरोध में 4 मई को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व तेलंगाना में बंद बुलाया है। इससे एक दिन पहले पुलिस की इस कार्रवाई से फोर्स के हौसले बुलंद हैं।
Read More : बचेली NMDC डिपाजिट 5 में नक्सलियों ने कन्वेयर बेल्ट में लगाई आग, 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें...
Read More : बचेली NMDC डिपाजिट 5 में नक्सलियों ने कन्वेयर बेल्ट में लगाई आग, 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें...
loading...

एक टिप्पणी भेजें